19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Deepotsav 2020: इतिहास के पन्नों पर लिखा जाएगा इस बार अयोध्या का दीपोत्सव

- जलेंगे 5.50 लाख दीपक- सीएम योगी करेंगे रामलला की पूजा- थ्री डी इफेक्ट संग पुष्पक विमान से उतरेंगे भगवान राम- लोग घर बैठे जला सकेंगे दीपक

2 min read
Google source verification
Deepotsav 2020

Deepotsav 2020

अभिषेक गुप्ता.
अयोध्या. इस बार अयोध्या में दीपोत्सव (Ayodhya Deepotsav) अलग और खास होगा। राम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसलिए कई दशक बाद रामलला दीपों से जगमगाएंगे। योगी सरकार का यह चौथा दीपोत्सव कार्यक्रम होगा। सीएम योगी (CM Yogi) खुद रामलला की पूजा करेंगे और अयोध्या के विकास के लिए कई योजनाओं की घोषणा करेंगे। राम की पैड़ी सहित पूरी अयोध्या लाखों दीपकों से जगमग होगी। दीप जलाने का भी नया रिकॉर्ड बनेगा। पहली बार लोग घर बैठे वर्चुअल तरीके से अयोध्या में दीपक जला सकेंगे।

इस बार के दीपोत्सव कार्यक्रम में नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। राम की पैड़ी पर 5 से साढ़े पांच लाख दीपक जलेंगे। राम की पैड़ी पर 30 ब्लॉक्स में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि के 7 हजार वालंटियर्स को लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त दीपोत्सव के मौके पर पर्यटन विभाग के कार्यक्रम होंगे, झांकियां निकलेंगी और अयोध्या में ज्यादा रोशनी होगी। लेकिन, यह सब कुछ कोविड की गाइडलाइन्स के अनुसार होगा।

ये भी पढ़ें- यूपी उपचुनावः सीएम योगी ने कहा भाजपा का आम कार्यकर्ता भी लड़ सकता है चुनाव, सपा-बसपा-कांग्रेस तो...

थ्री डी इफेक्ट संग पुष्पक विमान से उतरेंगे श्रीराम-
अवध विवि का फाइन आर्ट विभाग इस बार मुख्यमंत्री के मंच के सामने घाट पर दैवीय शक्ति स्वरूप रामायण आधारित कलाकृति बनाएगा। फाइन आर्ट डिपार्टमेंट के 100 बच्चे व पांच शिक्षिकाएं दीपों के जरिये लंका से पुष्पक विमान से लौटे भगवान राम व उनके परिवार का चित्रण करेंगे। इसे थ्री डी इफेक्ट के जरिए दर्शाया जाएगा।

सीएम योगी करेंगे रामलला की पूजा-
दीपोत्सव कार्यक्रम में सीएम योगी राम जन्मभूमि परिसर में स्थापित रामलला की आरती करेंगे। दशकों बाद रामलला के मंदिर में भी दीपोत्सव कार्यक्रम होगा। यहां के संत महंता कहते हैं पहले ठाकुर जी को राम मंदिर में लाने की के लिए उत्सव मनाते थे अब जब भगवान का भव्य मंदिर बन रहा है तो खुशियों का कोई पारावार नहीं। इसलिए इस बार भव्य तरीके से दीपोत्सव मनेगा।

ये भी पढ़ें- राजनाथ सिंह देंगे लखनऊ को 51 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

घर बैठे लोग जला सकेंगे दीपक-
कोरोना के कारण दीपोत्सव कार्यक्रम में भीड़ नहीं जुटेगी। लेकिन घर बैठे लोग इसमें भाग ले सकेंगे और दीपक जला सकेंगे। इसके लिए 3डी तकनीक की मदद ली जाएगी। वर्चुअल दीपोत्सव के लिए सभी को मोबाइल पर एक लिंक मिलेगा। क्लिक करते ही दीप जल उठेगा। जिस लिंक से यह दीप जलेंगे उसकी सूचना सीएम आफिस तक पहुंचेगी। वहां से दीपोत्सव में भागीदारी करने का ऑनलाइन प्रमाण पत्र भी जारी हो जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग