3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या दीपोत्सव में 7 देशों के कलाकार करेंगे रामलीला

दूरदराज से आने वाले लोगों को अयोध्या ही नहीं बल्कि देश दुनिया की संस्कृति से भी रूबरू होंगे। इसके लिए 7 देशों की रामलीला का आयोजन अयोध्या में किया जाएगा। जिसमें इंडोनेशिया, कंबोडिया, थाईलैंड, श्रीलंका सहित अन्य प्रमुख देश के कलाकार शामिल होंगे।  

less than 1 minute read
Google source verification
अयोध्या दीपोत्सव में 7 देशों के कलाकार करेंगे रामलीला

अयोध्या दीपोत्सव में 7 देशों के कलाकार करेंगे रामलीला

रामनगरी में फिर दीपोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। दीपोत्सव कार्यक्रम तीन दिन तक अपना रंग बिखेरेगा। झांकियां सजेगी तो देश विदेश की रामलीलाओं का आयोजन किया जाएगा। जो दर्शकों का मन मोह लेंगी। दीपोत्सव 2022 में राम की पैड़ी पर 14 लाख दीप प्रज्वलित किए जाने की तैयारी है तो वहीं राम मंदिर के गर्भगृह स्थल पर 51 हजार दिए जगमगाएंगे। 21, 22 व 23 अक्टूबर को तीन दिवसीय आयोजन में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे।

13 झांकियां निकाली जाएंगी

अयोध्या में राम लला का भव्य मंदिर का मॉडल इस बार के दीपोत्सव की झांकी का आकर्षण होगा। साकेत महाविद्यालय से नया घाट तक के लिए रामायण के प्रसंगों पर आधारित 11 झांकियां निकाली जाएंगी। जिसमे दो और झांकियों को जोड़ा जाएगा। पहला राम मंदिर मॉडल, दूसरा केंद्र व प्रदेश सरकार के अयोध्या के विकास मॉडल पर बने प्लान 2047 का। पूरी योजना को झांकियों के माध्यम से समझाया जाएगा।

यह भी पढ़ें -यमुना एक्सप्रेसवे व सीतापुर पर टोल टैक्स एक सितम्बर से महंगा, पर इन वाहनों को दी गई छूट

सात देशों की रामलीला होगी

दूरदराज से आने वाले लोगों को अयोध्या ही नहीं बल्कि देश दुनिया की संस्कृति से भी रूबरू होंगे। इसके लिए 7 देशों की रामलीला का आयोजन अयोध्या में किया जाएगा। जिसमें इंडोनेशिया, कंबोडिया, थाईलैंड, श्रीलंका सहित अन्य प्रमुख देश के कलाकार शामिल होंगे। रामलीला में भगवान राम पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से अयोध्या के सरयू तट पर पहुंचेंगे जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई प्रमुख अतिथि भगवान का स्वागत करेंगे। तो वहीं राम कथा पार्क में भगवान श्री राम का राज्याभिषेक किया जाएगा। इस अद्भुत पल के साक्षी बनने के लिए लाखों की संख्या में लोग मौजूद होंगे।

यह भी पढ़ें - LPG Cylinder Price : लखनऊ में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर 91 रुपए हुआ सस्‍ता

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग