ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165 किमी की एक तरफ यात्रा करने के लिए कार चालक को 415 रुपए की जगह 437 रुपए टोल टैक्स देना होगा। हल्के मालवाहक वाहन को 635 की जगह 684 रुपए, सिक्स एक्सल वाहन को 1295 की जगह 1394 रुपए व अत्यअधिक भारी वाहन को 2250 की जगह 2729 रुपए टोल टैक्स अदा करना होगा। टोल टैक्स के नए रेट से टू, थ्री व्हीलर और ट्रैक्टर को फ्री रखा गया है।