
अयोध्या विकास प्राधिकरण
Ayodhya News: योगी सरकार अयोध्या मास्टर प्लान 2031 के तहत काम शुरू हो चुका है। अयोध्या को विश्व स्तरीय पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किया जाएगा। अयोध्या विकास प्राधिकरण ने चरणबद्ध तरीके से दूसरे फेज के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है। जिसमें अयोध्या सहित गोंडा और बस्ती के 343 गांव शामिल हुए हैं। जिसमें 873 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को शामिल किया गया है।
Ayodhya News: अयोध्या को विश्व स्तरीय पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने के लिए इसके सीमा क्षेत्र में विस्तार किया गया है। इसमें अयोध्या नगर निगम नगर पालिका परिषद नवाबगंज गोंडा नगर पंचायत भदरसा को शामिल किया गया है। इसमें गोंडा जिले के 63 गांव बस्ती जिले के 126 गांव तथा अयोध्या के 154 गांव शामिल किए गए हैं।
अमृत योजना के तहत प्रथम चरण में अयोध्या नगर निगम और इसके समीप 65 गांव को मिलाकर 133 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के लिए जीआईएस मास्टर प्लान तैयार किया गया था।जिसे योगी सरकार ने अनुमोदित किया। यह योजना लगभग 11 लाख जनसंख्या को ध्यान में रखकर बनाई गई थी। अब विस्तारित मास्टर प्लान 2031 में दूसरे चरण के तहत अयोध्या के आस-पास के जिलों के 189 गांवों को शामिल कर क्षेत्र को 873 वर्ग किलोमीटर तक बढ़ाया गया है। इसमें अयोध्या बस्ती और गोंडा के 343 गांव को शामिल किया गया है। अयोध्या को विश्व स्तरीय पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने का खाका खींचा गया है। इस बार अनुमानित जनसंख्या करीब 14 लाख शामिल किया गया है।
अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय का कहना है कि प्राप्त आपतियों/सुझावों के निस्तारण के पश्चात, अयोध्या मास्टर प्लान 2031 को राज्य सरकार को अंतिम अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।
Published on:
19 May 2025 09:50 am
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
