
एयर इंडिया के विमान में बम रखने की धमकी के बाद विमान में बैठे हवाई यात्रियों में हड़कम्प मच गया। इसके बाद आलाधिकारियों के निर्देश पर अयोध्या के महर्षि वाल्मीकी एयर पोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बम स्क्वायड चेकिंग कर रहा है। फिलहाल एयरपोर्ट पर मूवमेंट रोक दिए गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, फ्लाइट ने जयपुर से उड़ान भरी थी। इसके बाद एयरलाइन को मैसेज मिला कि विमान में बम है। इसके बाद फ्लाइट को अयोध्या में लैंडिंग कराई गई। सभी 139 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। विमान 2 बजे जयपुर से अयोध्या के एयरपोर्ट पहुंचा। इस वक्त फ्लाइट की चेकिंग चल रही है। इसकी पुष्टि एयरपोर्ट के डिप्टी डायरेक्टर ने की है।
Updated on:
15 Oct 2024 04:10 pm
Published on:
15 Oct 2024 03:32 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
