15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मक्का से आई अयोध्या में बनने वाली भव्य मस्जिद की ईंट, सोने से लिखी हैं आयतें

Ayodhya Mosque: अयोध्या के राम मंदिर के बाद अब यहां बनने वाली भव्य मस्जिद भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। मस्जिद की नींव रखी जाने वाली पहली ईंट मक्का से वापस आ गई है। इस ईंट पर सोने से आयतें लिखी गई हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Brick of Bhavas Mosque to be built in Ayodhya came from Mecca

Ayodhya Mosque: अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बने मंदिर के बाद अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 5 एकड़ जमीन पर भव्य मस्जिद बनने वाली है। ये मस्जिद न सिर्फ आर्किटेक्चर की दृष्टि से अद्भुत होगी, बल्कि साम्प्रदायिक सद्भाव की मिसाल कायम करेगी। ईद के बाद इसका निर्माण शुरू होगा। इससे पहले पवित्र काली मिट्टी (Black Soil) की एक ईंट अयोध्या पहुंचाई जाएगी। इस पवित्र ईंट पर सोने से कुरान की 'आयतें' लिखी गई हैं। इस ईंट का मक्का शरीफ और मदीना शरीफ में 'गुस्ल' कराया गया है।

नई मस्जिद की नींव के लिए रखी जाने वाली पहली ईंट मक्का और मदीना से मुंबई आ गई है। यह ईंट मुंबई के एक भट्टे पर पकाई गई है। इसे पांच अकीदतमंदों के जरिए मक्का ले जाया गया था और पिछले हफ्के ही इसे मुंबई लाया गया था।

धन्नीपुरा ऐसे पहुंचेगी ईंट
इस ईंट को 12 मार्च को ईद के बाद मस्जिद स्थल, अयोध्या के पास धन्नीपुर गांव में ले जाया जाएगा। यह ईंट मस्जिद मुहम्मद बिन अब्दुल्ला विकास समिति के अध्यक्ष और इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के सदस्य हाजी अराफात शेख के घर से मुंबई जाएगी, जो मस्जिद के निर्माण की देखरेख करेंगे।

ज़म-ज़म के पानी से धोई गई ईंट
जी सलाम के एक रिपोर्ट के अनुसार, अयोध्या मस्जिद की नींव रखने की तैयारियों के बारे में शेख ने कहा कि उलेमा पैदल चलकर कुर्ला से पूर्वी तट पर मुंबई के आखिरी उपनगर मुलुंड तक ईंट ले जाएंगे। इसके बाद ईंट सड़क के रास्ते से लखनऊ और आखिर में धन्नीपुर पहुंचेगी। ईंट कैसे ले जाई जाएगी, इसके बारे में अभी विचार किया जा रहा है। शेख ने कहा कि ईंट को मक्का के पास ज़म ज़म के पानी और इत्र से धोया गया है।


बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग