
बृजेश वर्मा बने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य
अयोध्या : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 64 वां राष्ट्रीय अधिवेशन गुजरात के कर्णावती में आयोजित किया गया जिसका समापन रविवार को हुआ | इस अधिवेशन में कई बातें हुई और कई प्रस्ताव पारित किए गए | परिषद के 64 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में पूरे देश से विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी शामिल हुए | इस अधिवेशन में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत कई मंत्रियो ने भी शिरकत की | भारत के उप राष्ट्रपति महामहिम वेंकैया नायडू ने भी राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग ले रहे कार्यकर्ताओ को संबोधित किया | अधिवेशन के अंतिम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारणी की घोषणा की गयी | जिसमे राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील आंबेकर ने अयोध्या जिले के जिला संयोजक बृजेश वर्मा का नाम राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य के रूप घोसित किया | अयोध्या जिले में यह पहली बार है जब किसी छात्र को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गयी है | बृजेश वर्मा द्वारा 2014 से संगठन में जुड़ने के बाद से लगातार कई आंदोलनों , प्रदर्शनों का नेतृत्व किया | साकेत महाविद्यालय इकाई का अध्यक्ष रहते हुए 2015 में ब्रिजेश ने ऐतिहासिक 3 पदों पर विद्यार्थी परिषद को विजय दिलाने मे महत्वपूर्ण योगदान दिया था |
अयोध्या जिले में यह पहली बार है जब किसी छात्र को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्रा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गयी है
सदस्यता मिलने के बाद बृजेश वर्मा ने कहा कि मैं स्वयं को गर्वान्वित महसूस कर रहा | विद्यार्थी परिषद ही ऐसा एकमात्र संगठन है जिसमे मुझ जैसे साधारण किसान परिवार से सम्बंध रखने वाले सामान्य कार्यकर्ता पर इतनी बड़ी विश्वसनीय जिम्मेदारी सौंपी गयी यहाँ कार्य व कार्यकर्ता को सम्मान भलीभांति दिया जाता है | शीर्ष नेतृत्व के द्वारा मुझे जो भी जिम्मेदारी दी गयी है मैं उसका निर्वाहन पूरी ईमानदारी , तन्मयता व समपर्ण से करूँगा | जिला संगठन मंत्री अजय प्रताप ने ऐतिहासिक पल बताया | शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हमें खुशी है कि मेरे द्वारा निर्मित कार्यकर्ता को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान मिला | राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किए जाने पर पूर्व प्रांतमंत्री रमन सिंह , सहमंत्री अंकित शुक्ला , शशांक कसौधन , अंकुर सिंह , प्रमोद तिवारी, रविकांत पाण्डेय , आकाश सिंह , आयुष मिश्रा , ऋषभ , गौरव आदि कार्यकर्ताओ ने बधाई व शुभकामनाएं दी |
Published on:
01 Jan 2019 05:57 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
