12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2 घंटे अधिक दर्शन देंगे श्री रामलला: 2 अप्रैल से दर्शन अवधि में होगा बदलाव

अयोध्या में भगवान श्री राम के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए 50 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना, राम जन्मभूमि परिसर में भी होगा भव्य आयोजन

2 min read
Google source verification
2 अप्रैल से श्री रामलला के दर्शन अवधि में बदलाव

2 अप्रैल से श्री रामलला के दर्शन अवधि में बदलाव

अयोध्या. भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर एक बार रामनवमी उत्सव पर 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है जिसको देखते हुए जिला प्रशासन व राम जन्मभूमि प्रशासन के द्वारा 2 अप्रैल से प्रारंभ हो रहे रामनवमी मेला उत्सव से श्री राम लला के दर्शन अवधि में बदलाव करते हुए 2 घंटे का समय को बढ़ा दिया है। तो वहीं शिक्षा के साथ मनाए जाने के लिए फूलों से सुसज्जित के गाने का तैयारी भी शुरू कर दी गई है।

5 कुंतल फूल से सजाई जाएगा श्री रामलला का दरबार

राम नगरी अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के बीच पहली बार भगवान श्री रामलला के जन्मोत्सव का आयोजन बहुत ही भव्यता के साथ मनाए जाने की तैयारी की जा रही है। लगभग 5 कुंतल कई प्रकार के फुलों मंदिर परिसर को सजाया जाएगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की माने तो या दूसरी बार ऐसा होगा कि भव्यता के साथ भगवान श्री रामलला उत्सव को मनाया जाएगा इसके पहले भगवान श्री राम लला अपने अस्थाई मंदिर में विराजमान हुए थे उस समय महापर्व का आयोजन किया गया था। लेकिन इस बार उत्सव के आयोजन में पूजन अर्चन व शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण को लेकर बदलाव किए गए है।


रामलला के दर्शन के लिए बढ़ाये गए 2 घंटे

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि परिसर के अस्थाई भवन में विराजमान श्री रामलला के जन्मोत्सव का आयोजन 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक मनाए जाने के दौरान दर्शन अवधि में बदलाव करते हुए पहली पाली में सुबह 7 बजे से 11 की जगह 7 बजे से 12 बजे तक किया गया है और दूसरी पाली में 2 बजे से 6 तक के स्थान पर 1 बजे से 6 बजे तक रामलला दर्शन देंगे। रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के मुताबिक 2 अप्रैल से प्रारंभ हो रहे नवरात्र को लेकर भगवान श्री राम लला को भी हल हारी व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा तो वही राम नवमी के दिन चरणामृत पंजीरी हलवा पेड़ा का भोग लगेगा वहीं श्रद्धालुओं को भी प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा