21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भगवान राम की मूर्ति को बताया गुड़िया, कांग्रेस के मंत्री ने दिया विवादित बयान

Ram Mandir: कांग्रेस के कर्नाटक सरकार के मंत्री केएन राजन्ना ने रामलला को लेकर एक विवादित बयान दिया है।  

2 min read
Google source verification
congress_minister_kn_rajanna_controversial_statement.jpg

Ram Mandir अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का काम तेजी से चल रहा है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्तर प्रदेश समेत देश-विदेश के राम भक्तों के अंदर उत्साह की भावना है। वहीं, भारत के कुछ राजनीतिक दल राम मंदिर को लेकर विवादित बयान देने में उलझे हुए हैं। इसी बीच कांग्रेस के कर्नाटक सरकार में मंत्री केएन राजन्ना ने भगवान राम की मूर्ति को गुड़िया बताया है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

'BJP चुनाव के लिए मंदिर बनवा रही'
कर्नाटक के मंत्री केएन राजन्ना ने राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा- "यहां हजारों साल पुराने इतिहास वाले राम मंदिर हैं, लेकिन BJP चुनाव के लिए मंदिर बनवा रही है। BJP लोगों को धोखा दे रही है... जब बाबरी मस्जिद ढहाई गई तो मैं अयोध्या गया था। बाद में, उन्होंने दो गुड़ियों को एक तंबू में रखा और उन्हें राम कहा। जब हम राम मंदिर जाते हैं, तो हमें एक विशेष वाइब्रेशन महसूस होता है। अयोध्या में मुझे कुछ भी महसूस नहीं हुआ।"

कांग्रेस ने राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराया
कांग्रेस ने अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं जाने का फैसला लिया है। सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, और कांग्रेस संसदीय दल के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने उद्घाटन समारोह में जाने से मना कर दिया है। दरअसल, कांग्रेस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि ये कार्यक्रम BJP और RSS का है।

यह भी पढ़ें: भारत से कितनी अलग है इंडोनेशिया की रामायण? अयोध्या, सीता और हनुमान का भी बदला नाम

22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम
आपको बता दें कि राम नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम PM मोदी समेत देशभर के तमाम बड़े राजनीतिक, फिल्मी और उद्योग जगत से जुड़े चेहरे अयोध्या आने वाले हैं। इसके साथ ही, इस समारोह में शामिल होने के लिए देश-विदेश के 8 हजार VIP और VVIP को आमंत्रित किया गया है।


बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग