
Akashdeep in Ayodhya
Ayodhya में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाडी आकाशदीप रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने रामलला का दर्शन किया। उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है। मेरा काफी दिनों से सपना था कि भगवान राम का दर्शन करूं। जिस दिन से ये मंदिर बनकर तैयार हुआ था उस दिन मैं नहीं आ पाया था। वीडियो में भगवान राम की प्रतिमा देखने के बाद मेरी मेरे दिमाग में उनकी तस्वीर बैठ गयी थी। यहां आकर काफी अच्छा लगा और सुकून मिला।
जिस तरह से हमलोग खेल रहे हैं उसी तरह से खेलते रहे देश के लिए और अच्छा कर सके। मैं मंदिर कुछ मांगने नहीं आया था मुझे बस दर्शन करना था। देने वाले को पता है, क्या देना है। टीम इंडिया जिस डॉमिनेशन साथ पुरे विश्व में क्रिकेट खेल रही है हर फॉर्मेट में उससे ये समझ आता है की हमे और मेहनत करने की जरूरत है। उस लेवल को मेन्टेन करने के लिए आने वाली जनरेशन को और मेहनत करने की जरूरत है।
मूलरुप से बिहार के सासाराम के रहने वाले आकाशदीप ने फरवरी 2024 इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में डेब्यू किया था। वो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (RCB) की ओर से खेलते हैं।
Published on:
02 Oct 2024 06:53 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
