31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या में पहली बार 11 सीएम व आठ डिप्टी सीएम एक साथ करेंगे रामलला के दर्शन

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के संग भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक हुई। अब 11 राज्यों के सीएम व आठ डिप्टी सीएम एक साथ अयोध्या में जमावड़ा लगा रहे हैं। ऐसा शायद अयोध्या के इतिहास में पहले कभी न हुआ हो। मुख्यमंत्री एक साथ रामलला के दर्शन करेंगे। फिर मुख्यमंत्री राम मंदिर निर्माण स्थल देखेंगे।

2 min read
Google source verification
अयोध्या में पहली बार 11 सीएम व आठ डिप्टी सीएम एक साथ करेंगे रामलला के दर्शन

अयोध्या में पहली बार 11 सीएम व आठ डिप्टी सीएम एक साथ करेंगे रामलला के दर्शन

अयोध्या. रामलला की नगरी अयोध्या में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब देश के 11 राज्यों के सीएम व आठ डिप्टी सीएम एक साथ भगवान श्री राम के दर्शन करेंगे। साथ में होंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। पूर्व कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ को इन सभी मुख्यमंत्रियों की अगवानी करनी थी पर ऐसी संभावना लग रही यह संभव नहीं हो पाएगा। यूपी विधानंडल शीतकालीन सत्र की वजह से मुख्यमंत्री योगी हो सकता है कि कार्यक्रम न पहुंच सकें।

शाम को करेंगे रामलला के दर्शन :- श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कारीडोर के अनावरण समारोह के बाद मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में हिस्सा लेने के बाद यह सभी मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री वाराणसी से लखनऊ जा चुके हैं। यह सभी बुधवार को हवाई मार्ग से चलकर अयोध्या हवाई पट्टी पहुंचेंगे। यहां से उन सभी को हाइवे स्थित होटल लाया जाएगा। यहां विश्राम के बाद सभी वीवीआईपी सरयू दर्शन के लिए जाएंगे। यहां के बाद रामपैड़ी का अवलोकन करेंगे। पुन: वह सभी हनुमानगढ़ी में आराध्य का दर्शन करेंगे। इसके बाद दूसरी पाली में रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला के दर्शन करेंगे।

अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था टाइट :- डीएम नितीश कुमार व एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने भ्रमण कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। अफसरों की टीम ने हवाई पट्टी, पंचशील होटल, हनुमानगढ़ी, राम की पैड़ी, सरयू आरती स्थल, राम जन्मभूमि परिसर की व्यवस्था को देखा।

विशेष व हाई सुरक्षा प्राप्त है :- अपर मुख्य सचिव सूचना, अपर मुख्य सचिव गृह व कमिश्नर एमपी अग्रवाल ने बताया कि, सीएम योगी के साथ अन्य मुख्यमंत्रियों को विशेष व हाई सुरक्षा प्राप्त है। उनके साथ स्थानीय सुरक्षा के साथ-साथ उनके ही सुरक्षा कर्मी आ रहे हैं। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था व कोविड 19 के संक्रमण का ख्याल रखा जाएगा।

मीडिया से कोई बातचीत प्रस्तावित नहीं :- डीएम

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि बुधवार को देश के 11 राज्यों के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री और अन्य वीवीआईपी अयोध्या धाम आ रहे हैं। फिलहाल मीडिया से कोई बातचीत प्रस्तावित नहीं है। कई मुख्यमंत्रियों के साथ उनकी पत्नियां भी हैं और उन्होंने निजता की मांग की है। कोविड प्रोटोकॉल भी सुनिश्चित किए गए हैं और मंदिरों को साफ किया गया है।

आने वाले मुख्यमंत्रियों का नाम :- अयोध्या में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव देव, गोवा के मुख्यमंत्री डा. प्रमोद सावंत, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री वासव राज बोम्मई, असम के मुख्यमंत्री हेमानंद विश्वा शर्मा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल, अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. विशेन सिंह सहित उपमुख्यमंत्री गोवा चन्द्रकांत कावेलकर, उपमुख्यमंत्री बिहार सुश्री रेनू देवी एवं तारकिशोर प्रसाद, उपमुख्यमंत्री नागालैंड यथंगो पट्टन, उपमुख्यमंत्री त्रिपुरा जिष्णु देव शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरूणांचल प्रदेश चोनामीन, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं डा. दिनेश शर्मा व महापौर मुम्बई किशोरी पेडेकर रामलला के दर्शन करेंगे।

अयोध्या एयरपोर्ट का जनवरी में शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी