
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को भी भा रही अयोध्या उन्होंने अपने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत करीब 250 बुजुर्ग लोगों को अयोध्या दर्शन यात्रा कराए जाने का तोफा दिया है। आज मुख्यमंत्री हरियाणा के सलाहकार की अगुवाई में 5 मई को हरियाणा के पंचकुला से निकली मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा अयोध्या पहुंची।
पंचकुला से अयोध्या पहुंची यात्रा
इस यात्रा में शामिल सभी ढाई सौ लोगों की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है। अयोध्या पहुंचे सभी यात्रियों ने सरयू नदी में स्नान के साथ रामलला, हनुमानगढ़ी सहित प्रमुख मंदिरों में दर्शन पूजन किया, राम जन्मभूमि मंदिर की आरती में शामिल होने के बाद सभी यात्री वापस पंचकूला के लिए रवाना हुए।
हरियाणा मुख्यमंत्री मे भेजी दर्शन यात्रा
सलाहकार मुख्यमंत्री हरियाणा तरुण भंडारी नेे बताया कि हरियाणा के पंचकूला से मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर ने हरी झंडी दिखाकर अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए भेजा है। यह यात्रा मुख्यमंत्री दर्शन योजना के अंतर्गत हो रही है।
इस यात्रा में शामिल बुजुर्ग जिनका वर्षों से सपना था कि अयोध्या में जाकर प्रभु राम लला का दर्शन करेंगे उन सभी का सपना मुख्यमंत्री पूरा कर रहे हैं। इस यात्रा का पूरा खर्चा मुख्यमंत्री के द्वारा दिया जा रहा है चाहे वह रेल का किराया हो या रहने की व्यवस्था हो।
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने जन्मदिन दिया टोफा
वहीं महिला यात्री ने कहा कि वैसे तो हमारी मुख्यमंत्री सभी वर्गों के लिए सोचते हैं जो बुजुर्ग हमारे मां-बाप के समान है और मां-बाप की सेवा करना सबसे उत्तम माना जाता है आज उन्होंने अपने धर्म को निभाते हुए अयोध्या नगरी में इन सभी बुजुर्गों को भेजा है।
इसे हम सभी लोग बहुत ही आनंद अयोध्या में स्नान कर रामलला का दर्शन किया है और हम लोग मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी को धन्यवाद देते हैं
Published on:
08 May 2023 08:05 am
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
