11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से निकले लाखों रुपये, मुकदमा दर्ज

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से फर्जी चेक लगा कर निकाले गए लाखों रुपए को लेकर शुरू हुई जांच

2 min read
Google source verification
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से निकले लाखों रुपये मुकदमा दर्ज

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से निकले लाखों रुपये मुकदमा दर्ज

सत्य प्रकाश


अयोध्या : राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से फर्जी चेक के माध्यम से लाखों रुपए निकाले जाने का मामला सामने आया है। जिसकी जानकारी ट्रस्ट को तब मिली जब दूसरी बार बड़ी रकम को निकालने की कोशिश की गई। इस फर्जीवाड़े की जानकारी मिलते ही ट्रस्ट ने अयोध्या कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत करा दिया है।

राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर से लाखों राम भक्तों से चंदा एकत्र किया जा रहा है। निर्माण की तैयारी पूरी कर ली गई है लेकिन इस बीच ट्रस्ट के खाते से लाखों रुपए निकलने की जानकारी सामने आया है। दरअसल इस मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के फर्जी चेक के माध्यम से लखनऊ के एक बैंक से 1 सितंबर को 2.50 लाख और उसके दो दिन बाद 3.50 लाख रुपये दूसरे चेक से निकाल लिए गए और जब 9 लाख 86 हजार का तीसरा चेक लखनऊ के ही बैंक ऑफ बड़ौदा में लगाया तो वेरीफिकेशन के लिए ट्रस्ट को लखनऊ के बैंक का कॉल मिला तो इस मामले की जानकारी से इंकार कर दिया । जिसके बाद ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जब अपने खाते को खंगाला तो छह लाख रुपए निकाले जाने की जानकारी मिली जिसके बाद इस फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया। और तत्काल राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट प्रशासनिक अधिकारियों को इस मामले की जानकारी देते हुए मामले को दर्ज करा दिया है।

अयोध्या डीएसपी राजेश राय ने बताया कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा जानकारी दी गई थी एक ढाई लाख का और एक साढ़े तीन लाख का फर्जी चेक लगा कर निकाल लिया गया। यह चेक 1 सितंबर उसके 2 दिन बाद दूसरा चेक से पैसा निकला गया और जब तीसरा चेक 9 लाख 86 हजार लगाया गया तो बैंक से वेरिफिकेशन कॉल किया गया तो इस मामले की जानकारी ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को हुई। जिसके बाद ट्रस्ट के द्वारा दिए गए जानकारी के मुताबिक मुकदमा पंजीकृत कर के कार्यवाही की जा रही है।