
Ayodhya
Ayodhya Holi : रामनगरी अयोध्या में इस बार की होली बेहद खास रही। अयोध्या में राम मंदिर वाली होली के मौके पर एक अद्वितीय उत्साह और खुशी का माहौल दिखा। भक्तों ने भगवान श्री राम के साथ 495 साल बाद भव्य महल में होली खेली। इस के दौरान देश भर से लोग रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या आए। अयोध्या में सोमवार को सुबह की पहली किरण के साथ ही मंदिरों में भगवान की मूर्तियों के सामने लोगों ने अबीर और गुलाल अर्पित किया और होली का उत्सव शुरू किया। इसके बाद, पूरा अयोध्या होली के रंगीन उत्साह में लिपट गया।
रामलला के दरबार में पुजारियों ने रामलला के ऊपर पुष्पों की वर्षा कर अपने आराध्य के साथ होली खेली। उनके राग भोग और श्रृंगार के क्रम में उन्हें अबीर गुलाल अर्पित किया गया। 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। पुजारी ने भी रामलला को होली के गीत सुनाए। वहीं राम जन्म भूमि परिसर में रामलला के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु भी होली के गीतों पर नाचते,झूमते,गाते नजर आए। इसी तरह पूरी रामनगरी में होली का उल्लास छाया रहा।
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला अपनी पहली होली मना रहे हैं। उनकी मोहक मूर्ति को फूलों से सजाया गया है। माथे पर गुलाल लगाया गया है। गुलाबी पोशाक पहने रामलला की मूर्ति आकर्षित कर रही है। रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलला के दरबार पहुंचे और अपने आराध्य के दर्शन कर कृतार्थ हुए। रामलला की होली के लिए मंदिर की ओर से विशेष तैयारी की गई है
Updated on:
26 Mar 2024 02:36 pm
Published on:
26 Mar 2024 08:10 am
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
