
Lord Ram Wedding: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला के विराजमान होने के बाद कई ऐतिहासिक चीजें देखने को मिली। बात चाहे प्राण प्रतिष्ठा की हो या रामलला की पहली दिवाली की। इसी बीच, राम भक्तों को एक बार फिर ऐसा नजारा देखने को मिलेगा, जो ऐतिहासिक होगा।
दरअसल, राम मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद प्रभु राम की शादी होगी और उनकी बारात नेपाल के जनकपुर जाएगी। साथ ही, जनकपुर से यानी कि प्रभु राम के ससुराल से 100 से ज्यादा चार पहिया अथवा तीन बस से 251 तिलकहरू 18 नवंबर को तिलक लेकर प्रभु राम की नगरी अयोध्या पहुंचेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज ने बताया कि 2004 से हर पांचवें साल अयोध्या से श्री राम बारात यात्रा जनकपुर धाम के लिए जाती है। पिछली बार 2019 में बालाजी जनकपुर गयी थी। इस बार पुन यह यात्रा 26 नवंबर को जाएगी। विवाह पंचमी छह दिसंबर को है। उन्होंने बताया कि प्रभु राम अपने मंदिर में विराजमान हो चुके हैं जिस प्रकार प्राण प्रतिष्ठा हुई थी उसी प्रकार प्रभु राम का विवाह भी धूमधाम के साथ उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
ठंड का प्रभाव बढ़ने के साथ राम मंदिर में रामलला के साथ विभिन्न मंदिरों में विराजमान भगवान के लिए गर्म कपड़ों के पोशाक तैयार हो रही। जानकारी के मुताबिक, 20 नवम्बर के बाद जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी वैसे-वैसे भगवान के पोशाक के साथ उनके लिए गर्म कपड़ों के बिस्तर का भी प्रबंध किया जाएगा।
Updated on:
12 Nov 2024 09:16 am
Published on:
12 Nov 2024 09:14 am
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
