15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Milkipur By-Election 2025: अखिलेश आज मिल्कीपुर में करेंगे जनसभा, प्रचार के अंतिम दिन प्रमुख दलों ने झोंकी ताकत

Akhilesh Yadav Milkipur Rally: मिल्कीपुर में चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। 5 फरवरी को यहां मतदान होना है। प्रचार के अंतिम दिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी आज जनसभा संबोधित करेंगे।

2 min read
Google source verification
Milkipur By-Election 2025

Akhilesh Yadav Rally in Milkipur: मिल्कीपुर चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर हैं। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। आज शाम से चुनाव प्रचार थम जाएगा। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सपा और भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज मिल्कीपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की भी आज जनसभा है। विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को जनसभा संबोधित कर चुके हैं।

अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सर गर्मी तेजी से बढ़ गई है। 3 फरवरी यानी आज अखिलेश यादव मिल्कीपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। चुनाव को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी मिल्कीपुर सीट पर पूरी तरह से बेईमानी पर उतारू हो गई है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि प्रशासन ग्राम प्रधान, कोटेदार और क्षेत्र पंचायत सदस्य पर दबाव बना रहा है।

सपा कार्यकर्ताओं पर लिखे जा रहे फर्जी मुकदमे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के बाद अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर पलटवार किया। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी प्रशासन पर दबाव बनाकर सपा को चुनाव हराना चाहती है। भाजपा लोकतंत्र और संविधान का मजाक उड़ा रही है। भाजपा शासन में भ्रष्टाचार चरम पर है। बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है। अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

प्रशासन ने परिवार की सूचना पर ध्यान दिया होता तो न जाती दलित बेटी की जान

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या के सहनवां गांव में गायब दलित परिवार की बेटी का निर्वस्त्र अवस्था में शव मिला है। परिवार की सूचना को प्रशासन ने गंभीरता से लिया होता तो दलित बेटी की जान बच सकती थी। उन्होंने लापरवाह पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के साथ सरकार से एक करोड़ मुआवजा देने की मांग किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी प्रचार के अंतिम दिन संभालने के मोर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कल जनसभा के बाद आज बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पूरी ताकत झोंकेंगे। प्रदेश सरकार के कई मंत्री जनप्रतिनिधियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष बैठक कर 5 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर पूरी रणनीति तैयार करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष रामलला का दर्शन और हनुमानगढ़ी पर प्रसाद चढ़ाने जा सकते हैं। रात में उनके प्रवास कार्यक्रम मिल्कीपुर में होगा।

मिल्कीपुर उपचुनाव से संबंधित खबरें पढ़ें:

Milkipur By-Election 2025: सीएम योगी बोले- सपा सनातन और महाकुंभ विरोधी, देखिए अखिलेश के ट्वीट

Milkipur By Election: सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव ने दिया करारा जवाब !

Milkipur By-Election 2025: डिंपल ने महाकुंभ भगदड़ को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग

मिल्कीपुर पहुंचे सीएम योगी ने कहा- बेटी की घटना पर सांसद नौटंकी कर रहा है, कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती