
मुस्लिम लड़की शबनम मुम्बई से पैदल यात्रा कर भगवान श्री राम का दर्शन करने के लिए अयोध्या जा रही हैं।
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे। जैसे- जैसे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का समय पास आ रहा है, वैसे वैसे लोगों के मन में भगवान राम की दर्शन करने की इच्छा हो रही है। इसी कड़ी में मुंबई से एक शबनम नाम की मुस्लिम लड़की भगवान राम का दर्शन करने के लिए अयोध्या से पैदल ही चल दी है। महिला अपने पीछे एक बैग टांगे हुई है और बैग पर एक बैनर भी है। बैनर में लिखा जय श्री राम। 'मुंबई से राम मंदिर पैदल यात्रा'। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
राम मंदिर उद्धाटन से पहले अयोध्या की सड़कों को भी सुंदररूपी नक्काशी से सजाया जा रहा है। 16 जनवरी से प्राण- प्रतिष्ठा समारोह के लिए वैदिक अनुष्ठान शुरू होंगे। समारोह में मुख्य अनुष्ठान लक्ष्मी कांत दीक्षित करेंगे।
'बस मैं निकल चुकी हूं श्री राम का नाम लेकर'
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सुना जा सकता है कि जो शख्स वीडियो बना रहा है, वो लड़की से पूछता है हेलो- हेलो, आप कहां जा रही हो? लड़की कहती है जय श्री राम। मै जा रहा हूं, मुंबई टू अयोध्या पैदल यात्रा करते हुए। मेरा नाम शबनम शेख है और मैं एक भारतीय सनातनी मुसलमान हूं। फिर वह व्यक्ति कहता है आपने पीछे क्या लिया हुआ है, दिखाइए। फिर लड़की कहता है पीछे श्री राम का झंडा है, और एक मैंने बैनर बनाया है, जिस पर लिखा है 'मुंबई से अयोध्या पैदल यात्रा'। ग्रीन इंडिया, क्लीन इंडिया। इसका बाद वह शख्स कहता है आपको कितना टाइम लगेगा, फिर वह लड़की कहती है पता नहीं, बस मैं निकल चुकी हूं श्री राम का नाम लेकर।
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में करीब 8,000 लोगों को किया गया है आमंत्रित
22 जनवरी को अयोध्या में अभेद्य सुरक्षा होगी। इस दिन केवल राम मंदिर ट्रस्ट या सरकारी ड्यूटी से वैध निमंत्रण वाले लोगों को ही अयोध्या में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। राम मंदिर ट्रस्ट ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में करीब 8,000 लोगों को आमंत्रित किया है। इसमें देश के तमाम वीवीआईपी हस्तियां भी शामिल हैं। राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा दोपहर साढ़े 12 बजे हो सकती है। 22 जनवरी को राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मृगशिरा नक्षत्र को शुभ मुहूर्त माना गया है। राम मंदिर के उद्घाटन के बाद भक्तों को मंदिर में भगवान राम की दो मूर्तियां दिखाई देंगी।
Updated on:
23 Dec 2023 10:58 am
Published on:
23 Dec 2023 10:57 am
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
