
Muslim Prisoner Donated Money To Ram Mandir:
Muslim Prisoner Donated Money To Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए अयोध्या (Ayodhya) पहुंच रहे हैं। प्रभु राम के चरणों में भक्त दिल खोलकर दान कर रहे हैं। राम मंदिर में हर रोज लाखों रुपए का चढ़ावा आ रहा है। इस बीच एक ऐसा चेक आया है जो सबसे अलग है। इस चेक की चारों तरफ चर्चा हो रही है। फतेहपुर जेल में बंद जियाउल हसन (Ziaul Hasan) नाम के एक मुस्लिम शख्स ने अपने डेढ़ महीने के मेहनताने को रामलला (Ram Lala) को समर्पित कर दिया है।
जियाउल हसन पुत्र सिराज हसन फतेहपुर के जेल बंद में है। वह फतेहपुर के रामजानकी पुरम का रहने वाला है। जियाउल हसन की 1075 रुपये की राशि चेक के माध्यम से राम लला के दरबार पहुंच गई। झाड़ू लगाने के बदले मिले मेहनताने से डेढ़ महीने की कमाई राम लला को समर्पित की है। जियाउल के निवेदन पर जेल अधीक्षक ने 1075 रुपये का चेक बनवाकर कारसेवकपुरम भिजवाया है। चेक प्राण प्रतिष्ठा से पहले 17 जनवरी को जारी किया गया है। यह चेक तीर्थ क्षेत्र को बुधवार की शाम को प्राप्त हुआ। कैदी का चेक श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते में जमा कर दिया गया है।
25 साल की उम्र के जियाउल हक को मारपीट, खूनखराबा की धारा 308 के केस में साढ़े तीन महीने पहले जेल भेजा गया था। जियाउल हक सदर कोतवाली क्षेत्र का निवासी है। जेल में बंद जियाउल हक से कड़ी मेहनत कराई जा रही है। उसके एवज में मिली मजदूरी को उसने भगवान राम के चरणों में अर्पित करने करने का निर्णय लिया। इसके बाद जियाउल के निवेदन पर जेल अधीक्षक ने 1075 रुपये का चेक बनवाकर कारसेवकपुरम भिजवाया है। अब उसकी इस कदम की हर तरफ चर्चा हो रही है।
अयोध्या की ताजा खबरें: Ayodhya News in Hindi
Updated on:
29 Feb 2024 10:08 am
Published on:
29 Feb 2024 10:04 am
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
