scriptअयोध्या में पूरा नहीं हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण का कार्य टोल टैक्स वसूली शुरू | National Highway construction work not completed in Ayodhya, toll tax | Patrika News
अयोध्या

अयोध्या में पूरा नहीं हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण का कार्य टोल टैक्स वसूली शुरू

अयोध्या रायबरेली राजमार्ग 330 ए का कार्य अधूरा टोल कर्मियों ने 22 दिसंबर से शुरू की वसूली। अयोध्या के शख्स ने टोल टैक्स रोके जाने के लिए लिखा पत्र, सुनवाई ना होने पर दायर करेंगे जनहित याचिका।
 

अयोध्याDec 26, 2023 / 01:58 pm

Markandey Pandey

toll_ayodhya_.jpg

कार्य अधूरा टोल कर्मियों ने 22 दिसंबर से शुरू की वसूली।

Ayodhya News: अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग 330 ए के अर्ध निर्मित होने के बावजूद भी 22 दिसंबर से टोल वसूली शुरू कर दी गयी है। जबकि अभी निर्माण कर पूरा नहीं हुआ है। कुमारगंज नगर पंचायत निवासी समाजसेवी विनय गुप्ता ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी अयोध्या सहित क्षेत्रीय अधिकारी प्रबंधक उत्तर प्रदेश पूर्वी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार से की है।
समाजसेवी ने कहा की जब तक राष्ट्रीय राजमार्ग का कार्य शत प्रतिशत पूरा न हो जाए तब तक टोल वसूली रोके जाने की मांग की है। उन्होंने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य अभी भी चल रहा है।
high_way_ayodhya_.jpg
जिसमें मऊ शिवाला के समीप रेलवे ओवरब्रिज व कुमारगंज बाजार के पास स्थित वन विभाग के पास साइड लेन और पड़ोसी जनपद अमेठी स्थित जगदीशपुर में बाईपास आज भी निर्माणाधीन है। उन्होंने शिकायती पत्र में चेतावनी विधि है कि यदि अवैध रूप से हो रही टोल वसूली बंद न की गई तो वह मामले को न्यायालय तक ले जाएंगे।

Hindi News/ Ayodhya / अयोध्या में पूरा नहीं हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण का कार्य टोल टैक्स वसूली शुरू

ट्रेंडिंग वीडियो