26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राम मंदिर बनने पर ही विवाह करने का प्रतिज्ञा, 33 साल बाद रामलला के दर्शन कर अयोध्या में रचाई शादी

राजस्थान के रहने वाले एक जोड़े ने 33 साल पहले प्रतिज्ञा लिया था कि अयोध्या जब प्रभु श्री राम मंदिर बनेगा वे तभी शादी करेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
ayodhya shadi

Ayodhya: राजस्थान के रहने वाले एक जोड़े ने 33 साल पहले प्रतिज्ञा लिया था कि अयोध्या जब प्रभु श्री राम मंदिर बनेगा। मंदिर में रामलला विराजमान होंगे, वे तभी शादी करेंगे। अब इस जोड़े का संकल्प पूरा हो गया है। अयोध्या के कारसेवक पुरम परिसर में इस जोड़े ने सात फेरे लिए और पवित्र अग्नि को साक्षी मानकर शादी कर ली। इस जोड़े ने वरमाला के लिए भी उसी माला को चुना, जिसका रामलला के श्रृंगार के लिए मंदिर में उपयोग किया गया था।

यह भी पढ़ें: मैनपुरी में पत्नी डिंपल के भरोसे अखिलेश यादव की नाव, नेता जी के विरासत को आगे बढ़ाने की चुनौती

1990 में लिया था संकल्प
राजस्थान के जयपुर के रहने वाले डॉ. महेंद्र भारती साल 1990 में शादी के योग्य हो गए थे। लेकिन उसी साल कारसेवकों पर गोली चलने की घटना से वे इतने व्यथित हुए कि उन्होंने प्रतिज्ञा लिया कि जब तक अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर नहीं बन जाएगा।, तब तक वे विवाह नहीं करेंगे और न ही कोई माला पहनेंगे।

यह भी पढ़ें: फेसबुक से दोस्ती, मिलने पर रेप, पति था बाहर, लखनऊ की एक महिला की आपबीती

अयोध्या में रचाई शादी
रामलला अब अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। डॉ. महेंद्र भारती ने अजमेर निवासी डॉ. शालिनी गौतम संग अयोध्या में शादी कर ली। 33 वर्ष की प्रतिज्ञा पूरा होने के बाद इस जोड़े ने शादी की है। इस जोड़े की शादी पुरोहित बंधु तिवारी ने संपन्न कराई। डॉ. महेंद्र भारती ने कहा कि ” बहुत आनंदित और अभिभूत हूं। यह क्षण मेरे जीवन में सौभाग्य बनकर आया है। मनोकामना पूर्ण हुई है। एक इतिहास बना है। “


बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग