21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ram Mandir Donation Theft: अविनाश शुक्ला पुलिस रिमांड पर, कई राज आएंगे सामने

Ram Mandir Controversy: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड में मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला 13 घंटे की पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में खुल सकते हैं पर्दे के पीछे के कई नए राज। पढ़ें पूरी खबर।
2 min read
Google source verification
Ram Mandir donation scam, Ram Mandir chanda chori

Ram Mandir Donation Theft:राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों में से एक अविनाश शुक्ला को पुलिस रिमांड पर ले लिया है। शुक्रवार सुबह पुलिस टीम जेल पहुंची और अविनाश को अपने साथ ले गई। भ्रष्टाचार अधिनियम कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने अविनाश शुक्ला की 13 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर की है, हालांकि विवेचक क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी ने पूछताछ और माल बरामदगी के लिए 48 घंटे की रिमांड मांगी थी।

अब तक क्या-क्या हुआ बरामद

अविनाश शुक्ला को पुलिस इस पूरे मामले का मुख्य किरदार मान रही है। उसके पास से अब तक सबसे ज्यादा रकम और जेवरात बरामद हुए हैं। आरोपी के पास से 20.39 लाख रुपए से अधिक नकदी के अलावा करीब एक हजार अमेरिकी डॉलर भी बरामद हुए थे। इसके साथ ही उसके पास से 170 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण भी जब्त किए गए हैं। विवेचक की ओर से कोर्ट में दाखिल प्रार्थनापत्र में घटना का पूरा सिलसिलेवार ब्योरा दिया गया, जिसमें कहा गया कि आरोपी की कस्टडी रिमांड इसलिए जरूरी है क्योंकि उससे जुड़े अन्य साक्ष्य अभी बरामद किए जाने बाकी हैं।

कोर्ट में पुलिस ने क्या कहा

गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान पुलिस ने कोर्ट को बताया कि जेल में पूछताछ के दौरान अविनाश ने पहले ही कई अहम जानकारियां दी हैं। इसके अलावा उसकी बाइक अभी बरामद की जानी है और कुछ अन्य बिंदुओं पर भी पूछताछ बाकी है। पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर चोरी की रकम, अन्य संभावित बरामदगी और पूरे नेटवर्क को लेकर जानकारी जुटाएगी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस आरोपी को लेकर उसके प्रतापगढ़ स्थित पैतृक गांव भी जा सकती है, जहां और सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है।

कस्टडी रिमांड से मामले में हो सकते हैं कई नए खुलासे

पुलिस को उम्मीद है कि अविनाश की कस्टडी रिमांड से मामले में कई नए खुलासे हो सकते हैं। माना जा रहा है कि अविनाश उन लोगों के बारे में भी जानकारी दे सकता है, जो पर्दे के पीछे से इस पूरी घटना को शह दे रहे थे। इसके अलावा अन्य आरोपियों की भूमिका और आपसी मिलीभगत को लेकर भी नई जानकारियां सामने आ सकती हैं। पूछताछ के बाद इस मामले में कुछ नए नाम भी जुड़ने की आशंका है, वहीं पहले से गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका भी अब और साफ हो सकती है।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग