6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ram Mandir Donation Theft: अखिलेश यादव के बयान पर भड़के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बोले- सपा-कांग्रेस को अयोध्या पर बोलने का कोई अधिकार नहीं

Ram Mandir Donation Theft: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से अयोध्या धाम में राम मंदिर के चंदे में गड़बड़ी को लेकर दिए गए बयान पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम में हुई घटना निश्चित रूप से बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन सपा और कांग्रेस को इस पर बोलने का कोई नैतिक हक नहीं है।
2 min read
Google source verification
deputy cm brajesh pathak

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अखिलेश यादव पर तीखा हमला |

Ayodhya Ram Mandir: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि पूरा देश और सनातन संस्कृति का हर अनुयायी जानता है कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण का लगातार विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों ने यह तक कहा था कि अयोध्या धाम में राम लला के जन्म का कोई प्रमाण नहीं है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट देकर कहा था कि यह पक्का नहीं है कि भगवान राम वहां पैदा हुए थे या नहीं। पाठक ने कहा कि आज वही लोग चिंता जताने का दिखावा कर रहे हैं और दोहरी राजनीति खेल रहे हैं।

डिप्टी सीएम ने हमला बोलते हुए आगे कहा कि यही वे लोग हैं जिन्होंने निहत्थे राम भक्तों पर गोली चलवाकर अयोध्या धाम को खून से रंग दिया था। इसी वजह से सपा को अयोध्या धाम पर चर्चा करने का भी अधिकार नहीं बनता। पाठक ने यह भी कहा कि यही वे लोग हैं जिन्होंने भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण को भू-माफियाओं का काम करार दिया था।

भगवान राम कभी माफ नहीं करेंगे- पाठक का तंज

अपने बयान में डिप्टी सीएम ने कहा कि जिस तरह से इन दलों ने समय-समय पर भगवान श्रीराम को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां की हैं, भगवान राम उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।

अखिलेश ने शेयर किया था AI वीडियो, कसा था तंज

गौरतलब है कि इससे पहले अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भगवान श्रीराम से जुड़ा करीब 4 मिनट 39 सेकंड का एक AI वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा था, "क्या फिर चले गए वनवास?" इस वीडियो के जरिए मंदिर में हुई चोरी और उससे जुड़े घटनाक्रम को प्रतीकात्मक अंदाज में पेश किया गया था।

अखिलेश यादव का यह वीडियो महज एक गाना नहीं, बल्कि एक पूरी सिनेमैटिक प्रस्तुति थी। वीडियो की शुरुआत सूनी और शांत अयोध्या नगरी के दृश्य से होती है, जिसके बाद मंदिर परिसर के भीतर भगवान श्रीराम की AI तकनीक से तैयार आकृति दिखाई देती है। आगे मंदिर का वह कोना दिखाया गया जहां चोरी की घटना हुई थी, साथ ही बड़ा दानपात्र और आसपास का सामान भी नजर आता है। वीडियो में अयोध्या के स्थानीय लोग और साधु-संत हाथ जोड़े खड़े दिखाई देते हैं, जबकि भगवान राम की आकृति नगरी की सीमा की ओर बढ़ती दिखाई जाती है। इसी वीडियो और भजन के जरिए अखिलेश यादव ने धर्म के नाम पर सरकार को घेरने की कोशिश की थी, जिसके जवाब में अब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सीधे सपा पर पलटवार किया है।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग