6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ayodhya Ram Mandir Trust Meeting: अयोध्या में मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले बढ़ी गतिविधियां, वैदेही भवन पहुंचे कृष्ण मोहन और राजेंद्र सिंह ‘पंकज’

Ram Mandir Ayodhya New: अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की महाबैठक से ठीक पहले वैदेही भवन में अचानक हलचल तेज हो गई है। वित्तीय विवादों और प्रशासनिक फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच विश्व हिंदू परिषद (VHP) और ट्रस्ट के शीर्ष नेताओं ने बंद कमरे में मंथन शुरू कर दिया है। क्या आज मंदिर परिसर में होने वाली बैठक में कोई बड़ा फैसला होने वाला है?
less than 1 minute read
Google source verification
Ayodhya Ram Mandir

Ayodhya Ram Mandir

Shri Ram Janmabhoomi Trust: धार्मिक नगरी अयोध्या में आज का दिन बेहद सरगर्मियों भरा साबित हो रहा है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की दोपहर 3:00 बजे होने वाली बेहद महत्वपूर्ण बैठक से ठीक पहले, राम मंदिर परिसर के बाहर अचानक रणनीतिक हलचल तेज हो गई है। मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी कृष्ण मोहन और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के केंद्रीय सचिव राजेंद्र सिंह 'पंकज' अचानक वैदेही भवन पहुंचे हैं।

वैदेही भवन में इस समय ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज ठहरे हुए हैं। शीर्ष नेताओं का इस तरह बैठक से ठीक पहले स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज के पास पहुंचना इस बात का साफ संकेत है कि आज की महाबैठक में कुछ असाधारण होने जा रहा है। बंद कमरे में चल रही इस मुलाकात को बेहद गोपनीय और रणनीतिक माना जा रहा है, जिसने अयोध्या से लेकर दिल्ली तक का सियासी पारा बढ़ा दिया है।

यह खबर अभी अपडेट हो रही है

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग