27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ram Mandir News: 30 दिन, 8 आरोपी, नई SIT, जानिए राम मंदिर दान चोरी केस में अब तक क्या-क्या हुआ?

Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर दान चोरी मामले में नई SIT का गठन हो गया है। अब जांच टीम के सामने कई अहम सवालों के जवाब तलाशने की चुनौती है। जानिए अब तक क्या हुआ और आगे क्या होगा।
3 min read
Google source verification
Ram Mandir Donation Theft Ram Mandir News Ayodhya News

राम मंदिर दान चोरी केस

Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर दान चोरी मामले की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस हाई-प्रोफाइल केस की जांच के लिए नई विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर दिया है। अब इस टीम के सामने सिर्फ चोरी की गुत्थी सुलझाने की ही नहीं, बल्कि उन सवालों के जवाब तलाशने की भी चुनौती है, जो पिछले करीब एक महीने से चर्चा का विषय बने हुए हैं। माना जा रहा है कि नई SIT की रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट की भी नजर रहेगी। ऐसे में जांच एजेंसियों के लिए यह किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगी।

नई SIT पर क्यों टिकी हैं सबकी निगाहें?

दान चोरी मामले में पुलिस पहले से जांच कर रही है, लेकिन अब तक आठ आरोपियों से आगे जांच नहीं बढ़ पाई है। कई ऐसे पहलू हैं, जिन पर सवाल लगातार उठ रहे हैं। इसी बीच सरकार ने नई SIT बनाकर जांच को नई दिशा देने की कोशिश की है। इस टीम की कमान आईजी लखनऊ रेंज किरण एस को सौंपी गई है। उनके साथ डीआईजी सोमेन वर्मा और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर भी शामिल हैं। तीनों अधिकारी पहले भी इस केस की जांच प्रक्रिया से जुड़े रहे हैं।

अब तक किन सवालों के जवाब नहीं मिले?

  1. आखिर कितनी रकम की चोरी हुई?

मामले की शुरुआत करीब 2.25 लाख रुपये बरामद होने से हुई थी। इसके बाद लाखों से लेकर करोड़ों रुपये तक की चोरी के दावे सामने आए, लेकिन अब तक किसी एजेंसी ने आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया कि कुल कितनी नकदी और आभूषण गायब हुए।

  1. क्या टिन्नू अकेला मास्टरमाइंड था?

जांच में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू को मुख्य आरोपी माना गया है, लेकिन सवाल यह है कि क्या इतना बड़ा नेटवर्क वह अकेले चला सकता था? उसे इतनी जिम्मेदारी किसने दी और उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े थे, इसकी जांच अभी बाकी है।

  1. बैंक कर्मचारियों की भूमिका पर सवाल

दान की गिनती के दौरान सुरक्षा और निगरानी से जुड़े कई नियमों का पालन नहीं होने की बातें सामने आईं। इसके बावजूद अब तक किसी बैंक कर्मचारी को आरोपी नहीं बनाया गया है। यही वजह है कि उनकी जवाबदेही पर सवाल उठ रहे हैं।

  1. CCTV कैमरे थे, फिर चोरी कैसे होती रही?

गणना कक्ष में कैमरे लगे थे। ऐसे में सवाल उठता है कि फुटेज की निगरानी कौन कर रहा था? अगर निगरानी हो रही थी तो चोरी क्यों नहीं पकड़ी गई? और अगर नहीं हो रही थी तो जिम्मेदार कौन था?

  1. चर्चाओं में रहे नामों की भूमिका क्या?

मामले में कुछ प्रमुख लोगों के नामों को लेकर लगातार चर्चाएं होती रही हैं। हालांकि अब तक जांच एजेंसियों ने किसी की प्रत्यक्ष भूमिका को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई अंतिम निष्कर्ष साझा नहीं किया है। ऐसे में इस पहलू पर भी सभी की नजर बनी हुई है।

  1. फर्जी रसीदों की चर्चा का सच क्या?

जांच के दौरान कथित फर्जी दान रसीदों की भी चर्चा हुई थी। क्या वास्तव में ऐसी रसीदें इस्तेमाल हुईं या नहीं, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।

  1. चोरी का पैसा आखिर कहां गया?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि चोरी की गई रकम किन-किन लोगों तक पहुंची? क्या इसका इस्तेमाल सिर्फ आरोपियों ने किया या इसमें अन्य लोग भी शामिल थे? जांच में इस पहलू को सबसे अहम माना जा रहा है।

नई SIT से क्या उम्मीद?

सरकार जल्द ही नई SIT के गठन और जांच की स्थिति से जुड़ी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश कर सकती है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या नई जांच टीम उन सवालों के जवाब दे पाएगी, जिनका इंतजार रामभक्तों से लेकर आम लोगों तक सभी को है।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग