
22 जनवरी 2024 के इस खास दिन का इंतजार हर रामभक्तों को लंबे अरसे से थी। 500 सालों के इंतजार के बाद आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला को स्थापित किया जाएगा।

इस ऐतिहासिक मौके पर अलग-अलग राज्यों में कई तैयारियां की गई हैं। इसी बीच अयोध्या को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने बताया कि आज 12.05 बजे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू होगा। इसके लिए पीएम मोदी सुबह 10.30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे।

यह अनुष्ठान राम मंदिर में दोपहर 1 बजे तक चलेगा।