
भगवान राम के ससुराल से कुछ खास भेंट आई है।
Ram Mandir: अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर हैं। इसके लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर देश के अलग- अलग राज्यों से उनके लिए कुछ न कुछ भेजा जा रहा है। ऐसे में प्रभु श्रीराम की ससुराल से कुछ न आए ऐसा कैसे हो सकता है। मां सीता के मायके जनकपुर नेपाल से प्राण प्रतिष्ठा पर रामलला के लिए खास भेंट भेजी गई है।
राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सर्दी में हो रहा है। ऐसे में भगवान राम के लिए कोट और ब्लेजर भी भेजा गया है। इसके अलावा चांदी की थाल, सुहाग की निशानी और आभूषण सहित कई अन्य चीजें भेजी की गई हैं।
51 इंच की होगी रामलला की मूर्ति
राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित होने वाली रामलला की मूर्ति श्यामल होगी। स्थापना के लिए तीन मूर्तिकारों ने अलग- अलग मूर्तियां बनाई हैं। उनमें से एक मूर्ति को स्वीकार कर लिया गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने शुक्रवार को बताया कि पैर की अंगुली से लेकर ललाट तक रामलला की मूर्ति की ऊंचाई 51 इंच होगी। इसके ऊपर मुकुट और आभामंडल होगा। 18 जनवरी को अचल मूर्ति को अपने आसन पर विराजित कर दिया जाएगा। यह अचल मूर्ति डेढ़ टन की और श्यामल पत्थर की है।
Published on:
06 Jan 2024 05:22 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
