
गुरुवार देर रात अयोध्या के खंडासा थाना क्षेत्र के महुआ पूरे फौजदार गांव में जमीनी रंजिश में मां-बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इतने पर भी दबंगों का मन नहीं भरा तो वृद्धा के छोटा बेटा और बहू को भी बुरी तरह पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए।
दबंगों के इस तांडव से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की, फिलहाल में गांव में तनाव को देखते हुए भारी फोर्स तैनात है। मृतकों में प्रेम कुमार पुत्र माता प्रसाद और उसकी मां कुंता है। जबकि छोटा भाई दीनानाथ, भाभी अनीता गंभीर रूप से घायल हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि प्रेम और गांव के ही सोनू के बीच जमीन का विवाद चल रहा था।नायब तहसीलदार अमानीगंज के यहां मुकदमा भी चल रहा है। गुरुवार रात पड़ोस के गांव अंडूतारा में एक कार्यक्रम के दौरान प्रेम के भाई कालू और दूसरे पक्ष के लोगों की बीच कहासुनी हो गई।गांव लौटने के बाद रात में दोबारा गाली-गलौज शुरू हो गई।
इसी समय पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने प्रेम कुमार पर सरिया और लाठी डंडों से हमला बोल दिया। घरवालों ने देखा तो मां, भाई और भाभी उसे बचाने के लिए दौड़े। इस पर हमलावर सभी की ताबड़तोड़ पिटाई शुरू कर दिए। हमले में प्रेम, उसकी मां कुंता, भाई दीनानाथ, भाभी अनीता गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने सभी को सीएचसी भेजा। वहां से रेफर करने के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने कुंता को मृत घोषित कर दिया। प्रेम की हालत गंभीर होने पर दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया। वहां से उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। लखनऊ के डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद प्रेम को भी मृत घोषित कर दिया।
वहीं दूसरे भाई दीनानाथ व भाभी अनीता का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि मृतक प्रेमनाथ की भाभी की शिकायत पर सोनू, हृदय राम समेत 9 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। 7 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
Published on:
06 Jun 2025 11:42 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
