
अयोध्या. राम नगरी अयोध्या पहुंचे धार्मिक कार्य और संस्कृति तथा अल्पसंख्यक विभाग के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी राम लला का दर्शन किया। इस दौरान वह मुस्लिम महिला सम्मलेन में भी शामिल हुए।
मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने राम जन्मभूमि पर राम मंदिर बनाने की बात कहते हुए कहा कि मैं तीन तलाक का बहुत बड़ा विरोधी हूं। यह मानवता और मातृशक्ति खिलाफ बहुत बड़ी साजिश है। जो लोग आज भी तीन तलाक के पक्ष में हैं, मैं उन्हें इस्लाम और अन्य धर्म का दुश्मन मानता हूं। ऐसे लोग धर्म के मामले में कुछ नहीं जानते है।
मुस्लिम महिलाओं ने भी राम मंदिर का किया स्वागत
मंत्री ने कहा कि राम मंदिर यदि अयोध्या में नहीं तो क्या न्यूयार्क में बनेगा। जहां पर भगवान राम पैदा हुए हैं, वहां पर राम मंदिर होना ही चाहिए। यह भारत में पैदा होने वाला हर व्यक्ति मानता है। आज मुस्लिम महिलाओं ने भी राम मंदिर बनाने का स्वागत किया है और राम मंदिर अयोध्या में बनाना ही चाहिए यह बात हम आगे भी कहते रहेंगे।
श्री श्री रविशंकर के प्रयासों का किया स्वागत
मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने श्री श्री रवि शंकर के द्वारा किया जा रहे प्रयास का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि श्री श्री रवि शंकर कोई ऐसी बात नहीं बोलते हैं जो कि राम मंदिर के विरोध में हो। मैं श्री श्री रवि शंकर के द्वारा किये जा रहे प्रयासों का स्वागत करता हूं। देश में जो भी लोग शन्ति और विकास चाहते हैं। यह सभी रवि शंकर के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का मसला भाईचारे से ही हल होना चाहिए, लेकिन जो मामला भाईचारे से नहीं हो पाता यह कोर्ट ही तय करती है।
Published on:
05 Mar 2018 08:06 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
