5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केरल के राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान ने क्यों कहा मैं हिंदू हूं, हिंदू धार्मिक नहीं, भौगोलिक शब्द है

अयोध्या में उत्सव का माहौल है, प्रतिक्षा का माहौल है। केरल के राज्यपाल ने कहा अयोध्या उत्तर भारत से अधिक प्राचीन दक्षिण भारत में हैं।

2 min read
Google source verification
md_arif_khan.jpg

धर्म का मतलब सिर्फ न्याय नहीं है। धर्म का मतलब अनुकम्पा है। धर्म का अर्थ बुद्धिमता है। धर्म से तात्पर्य प्रेम है।

UP News: मलायलम में रामायण का मतलब है रामन्दे आयनम अर्थात भगवान राम ने धर्म की स्थापना के लिए जो यात्राएं की। जैसे सूर्य के दक्षिणायन या उत्तरायण होने की चर्चा होती है। दक्षिण भारत ने राम को सदियों से सहेज कर रखा है। केरल के राज्यपाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे मोहम्मद आरिफ खान ने अयोध्या में आयोजित अयोध्या महोत्सव में कही।

उन्होंने धर्म की व्याख्या करते हुए कहा कि धर्म का मतलब सिर्फ न्याय नहीं है। धर्म का मतलब अनुकम्पा है। धर्म का अर्थ बुद्धिमता है। धर्म से तात्पर्य प्रेम है। उन्होंने केरल में वाल्मीकि रामायण के अनुवाद चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि केरल में 12 वीं शताब्दी में ही चेरामन ने राम चरितम का अनुवाद किया। चेरामन कोई व्यक्ति नहीं एक राज्य संस्था थी। जिसमें चेरामन मस्जिद का भी निर्माण किया है।

यह भी पढ़ें-

अब तक का सबसे लंबा रोड शो करेंगे PM मोदी, अयोध्या में 30 को करेंगे एयरपोर्ट का उद्घाटन

राज्यपाल ने कहा कि अयोध्या उत्सव में है, प्रतिक्षा में है। बाबर विदेशी था और उसने राम मंदिर पर ही नहीं, भारत के प्रेरणा मंदिर पर हमला किया। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए राज्यपाल ने कहा कि किसी शायर ने कहा है कि राम के वजूद पर है हिंदोस्ता को नाज, अहले नजर रखते हैं इमाम ए हिंद।

उन्होंने कहा कि इमाम उसे कहते हैं जो मस्जिद में नमाज पढ़ाता है, लेकिन इमाम का अर्थ है प्रेरणा श्रोत, पथ प्रदर्शक, इमाम का अर्थ केंद्र बिंदु है। राम पूरे राष्ट्र के प्रेरणा, आदर्श और केंद्रबिंदु हैं। राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान ने अयोध्या महोत्सव के दौरान लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में प्राचीन भारतीय इतिहास की नारियों के योगदान को लेकर करीब सौ पेंटिंग लगाई गई है।

यह भी पढ़ें-

और जब धधक उठा था अलीगढ़, कानपुर, खुर्जा, बुलंदशहर, राम मंदिर आंदोलन के दौर में जाने पूरा मामला

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग