25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayodhya Ram Mandir: 500 साल का इंतजार खत्म, अयोध्या ने रचा नया इतिहास: योगी आदित्यनाथ

Ram Janmabhoomi: 500 साल का वो इंतजार जो पीढ़ियों के संघर्ष के बाद आखिरकार खत्म हुआ। आज अयोध्या सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि दुनिया के लिए विकास और विरासत का सबसे बड़ा मॉडल बन चुकी है।
2 min read
Google source verification
Chief Minister Yogi Adityanath

(फोटो सोर्स: @ians_india)

Ram Mandir latest updates: राम नाम की महिमा अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि सात समंदर पार भी इसका डंका बज रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या को लेकर एक बड़ा और भावुक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के किसी भी कोने में जब कोई भारतीय अयोध्या का नाम लेता है, तो सुनने वाले के चेहरे पर एक अनोखी खुशी और चमक बिखर जाती है। यह इस बात का सबूत है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन जन्मभूमि आज विरासत और आधुनिक विकास का एक ऐसा अद्भुत संगम बन चुकी है, जिसकी कल्पना कभी असंभव लगती थी।

सीएम ने याद दिलाया कि इस पावन भूमि की मुक्ति के लिए 500 वर्षों तक संघर्ष चला। संतों, राजाओं, राजकुमारों और समाज के हर वर्ग ने पीढ़ियों तक आंदोलन किए और कुर्बानियां दीं। आज उन्हीं के संघर्षों का परिणाम है कि अयोध्या ने वह मुकाम हासिल कर लिया है जो पिछली पांच सदियों में नहीं हो सका था।

'परिंदा भी पर नहीं मार सकता' कहने वाले अब खुद हैरान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अतीत के पन्नों को पलटते हुए विरोधियों पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि एक दौर ऐसा भी था जब कुछ लोग घमंड में कहते थे कि अयोध्या में एक परिंदा भी पर नहीं मार सकता। लेकिन समय का चक्र ऐसा घूमा कि आज वही लोग अयोध्या की बदली हुई तस्वीर देख रहे हैं।

ग्लोबल टूरिज्म का नया हब बनी रामनगरी

अयोध्या अब सिर्फ एक धार्मिक नगरी नहीं, बल्कि वैश्विक पर्यटन (Global Tourism) का एक बड़ा केंद्र बनकर उभरी है। भव्य राम मंदिर के निर्माण के बाद से यहां बुनियादी ढांचे का कायाकल्प हो चुका है।

महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा: इस नए एयरपोर्ट के जरिए अयोध्या अब सीधे दुनिया से जुड़ चुकी है, जिससे विदेशी पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है।

आधुनिक रेलवे स्टेशन और क्रूज सेवा: अयोध्या धाम जंक्शन को किसी आलीशान मॉल की तरह विकसित किया गया है, और सरयू नदी में चलती 'जटायु' क्रूज सेवा पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण बन गई है।

आर्थिक क्रांति: स्थानीय व्यापार, होटल इंडस्ट्री और हस्तशिल्प (Handicraft) को इससे नया जीवन मिला है। अकेले अयोध्या में लाखों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग