
घायल बदमाश को अस्पताल ले जाती पुलिस
आजमगढ़ पुलिस ने धनहुआ पुलिया के पास हुई मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी शातिर बदमाश संतोष सिंह को गिरफ्तार किया। वहीं उसके दो साथी भागने में सफल रहे। संतोष के खिलाफ विभिन्न थानों में 23 मुकदमें दर्ज है। दो दिन पहले पुलिस ने उसकी गैंग के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया था।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
बुधवार की सुबह जहानागंज थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह हमराहियों के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे। उसी दौरन मुखिबिर से सूचना मिली थी। टावर चोर गैंग के तीन सदस्य बिना नंबर की बाइक से धनहुवां पुलिया की तरफ आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई।
बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग
बदमाश आने की सूचना के बाद थानाध्यक्ष जहानागंज विनय कुमार सिंह धनहुआ पुलिया पर चेकिगं करने लगे। उसी दौरान एक बाइक पर तीन लोग आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो एक व्यक्ति जोर से बोला पुलिस है भागो।
बदमाश बाइक घुमाकर भागने लगे। तभी पीछे बैठे संतोष ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बाइक अनियंत्रित होने के कारण संतोष गिर गया और मिट्टी की आड़ से फायरिंग करने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। उसके दो साथी भागने में सफल रहे।
यह भी पढ़ेंः
संतोष पर दर्ज हैं 23 मुकदमें
गिरफ्तार संतोष सिंह पुत्र स्व. चंद्र प्रकाश सिंह निजामाबाद थाना क्षेत्र के तिलहुवां का रहने वाला है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 23 मुकदमें दर्ज हैं। वहीं फरार बदमाश सतिश सिंह उर्फ छोटू पूत्र स्व. प्रदिप सिंह जहानागंज के धनहुवां और मिथलेश कुमार पुत्र महेन्द्र निजामाबाद के गौसपुर का निवासी है।
यह भी पढ़ेंः
गैंग का सरगना है संतोष सिंह
पुलिस की पूछताछ में संतोष ने बताया कि उसका एक गैंग है। गैंग योजना बनाकर मोबाइल टावरों से बैट्री और अन्य कीमती सामान चोरी करता है। इससे पूर्व वे आजमगढ़ और अन्य जनपदो में भी चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। उसके खिलाफ वाराणसी, जौनपुर सहित कई जिलों में मुकदमें दर्ज हैं।
यह भी पढ़ेंः
एसपी बोले-दो बदमाशों की तलाश जारी
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि यह गैंग कई जिलों में सक्रिय था। पुलिस ने दो दिन पूर्व 15 सदस्यों की गिरफ्तारी की थी। गैंग के तीन सदस्य फरार चल रहे थे। इसमें गैंग के सरगना संतोष सिंह को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। उसका इलाज चल रहा है। बाकी के दो बदमाश भागने में सफल रहे हैं उनकी तलाश जारी है।
Published on:
01 Feb 2023 01:44 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
