15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश सूरज कुमार उर्फ डंपी को लगी गोली

आजमगढ़ पुलिस ने बर्रा मोड़ पर हुई मुठभेड़ में शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया।

2 min read
Google source verification
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश

बरदह थाने की पुलिस और बदमाश में मंगलवार की सुबह मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक सवार एक बदमाश कमालपुर चौराहे से खेतासराय जिला जौनपुर की तरफ जा रहा है। इस सूचना पर बदमाश की घेराबंदी शुरू कर दी गई।


बर्रा मोड़ पर हुई बदमाश से मुठभेड़
बर्रा मोड़ पर पुलिस ने बदमाश को घेर लिया और उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही बदमाश बाइक मोड़ कर भागने का प्रयास किया। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद बदमाश पैदल ही भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे रुकने की चेतावनी तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की तो गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी और वह गिर गया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

यह भी पढ़ेंः

मौसी से नाराज होकर निकली बरेली की छात्रा, राजस्‍थान के मेहंदीपुर में मिली अर्धनग्न लाश, 31 दिसंबर से थी गायब

25 हजार का इनामी है बदमाश
पुलिस की पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम सूरज कुमार उर्फ डंपी निवासी गहुनी थाना मेंहनगर बताया। उस पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। उसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस लंबे समय उसकी तलाश में जुटी थी।

यह भी पढ़ेंः

SP साहब, एक महीने पहले गौना हुआ है, आप छुट्टी नहीं देते, जिंदगी बर्बाद हो गई है


चार दिन पहले मुठभेड़ में हुआ था फरार
डंपी ने पूछताछ में बताया कि वह चार दिनों पूर्व तरवां क्षेत्र में हुई मूठभेड़ के दौरान भागने में सफल हो गया था। उस मूठभेड़ में उसके गैंग का चंद्रमा प्रसाद घायल हो गया था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया था। पुलिस ने डंपी के पास से तमंचा कारतूस और बाइक बरामद किया है।

यह भी पढ़ेंः

साहब, मुझे मेरी Wife से बचाओ, उसके 3 प्रेमी मेरे पीछे पड़े हैं, जब चाहती है, पिटवा देती है


एसपी बोल- लंबे समय से थी तलाश
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि डंपी शातिर किस्म का बदमाश है। उसके खिलाफ कई मुकदमें दर्ज हैं। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई है।