6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले दम है तो मैदान में लड़ती बीजेपी

अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में बीजेपी पर किया बड़ा हमला, कहा न जाने कौन सा प्रसाद देकर तोड़ लिये हमारे एमएलसी।

less than 1 minute read
Google source verification
Akhilesh Yadav Statement

अखिलेश यादव का बयान

आजमगढ़. जिले के नत्‍थूपुर में आयोजित शहीद मेले मेले में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रअखिलेश यादव ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर बुधवार को जमकर हमला बोला। इस दौरान सपा में हुई टूट का दर्द भी मुख्यमंत्री नहीं छिपा सके और भारतीय जनता पार्टी को खूब खरी खोटी सुनाई। उन्‍होंने कहा कि बीजेपी में अगर दम था तो मैदान में सीधे चुनाव लड़ते, प्रसाद देकर एमएलसी तोड़ना गलत है। हमारे एमएलसी को प्रसाद देकर तोड़ लिया, ना जाने कौन सा प्रसाद देते हैं बीजीपी वाले।

इसे भी पढ़ें

नक्सल प्रभावित मिर्जापुर के जंगलों में मिला विस्फोटकों का बड़ा जखीरा

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी वाले झाड़ू बहुत अच्छा लगाते हैं, आजकल अफसर भी खूब झाड़ू लगा रहे है। हम आएंगे तो देखेंगे कितना झाड़ू लगाते हैं। उन्‍होंने सीएम योगी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा कहती है कि हम भेदभाव करते हैं। मैं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने गोरखपुर में क्या किया। गोरखपुर में सबसे अधिक हिन्दू बच्चों की मौत हुई है।

समाजवादी पेंशन, डायल 100 व सैफई स्टेडियम के नाम बदलने पर अखिलेश ने बीजेपी सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि जो बोओगे वही काटोगे, हम नाम बदलेंगे तो बुरा मत मानना। उन्‍होने कहा कि हमने हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद के पुत्र को यश भारती सम्मान दिया और आपने उनकी पेंशन ही छीन ली।

इसे भी पढ़ें

यूपी का कुख्यात अपराधी राजेश दुबे फरार, गाजीपुर में कोर्ट में पेशी से भागा

इस दौरान अखिलेश यादव ने करगिल शहीद राम समुझ यादव की प्रतिमा का अनावरण किया और 33 शहीदों के परिवारों को सम्‍मानित किया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन,ओम प्रकाश सिंह, नीरज शेखर, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, बलराम यादव आदि मौजूद थे।

by RAN VIJAY SINGH