31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब महराजगंज मंदिर से चोरी हुई अष्टधातु की बनी करोंड़ों की मूर्तियां, पुलिस को चुनौती

दस दिन में दूसरी घटना को अजांम दे चोरो ने दी पुलिस को चुनौती

2 min read
Google source verification
ashtdhatu murti theft

दस दिन में दूसरी घटना को अजांम दे चोरो ने दी पुलिस को चुनौती

आजमगढ़. अभी निजामाबाद क्षेत्र में राम जानकी मंदिर से चौरी हुई करोड़ों की मूर्तियों के ममाले से पुलिस पर्दा नहीं उठा पाई थी और चोरो ने बुधवार की रात महराजगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में स्थित प्राचीन ठाकुर जी मंदिर से अष्टधातु की बनी राम, जानकी, लक्ष्मण और हनुमान की मूर्ति गायब कर दी। इस मूर्तियों की कीमत करोड़ों में बताई गयी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है लेकिन अब तक किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है।


बताते हैं कि, महराजगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के भागवत सिंह ने शादी नहीं की थी। वे ईश्वर में काफी आस्था रखते थे। उन्होंने अपने जीवन काल में घर के बगल में सन् 1962 में ठाकुर जी मंदिर का निर्माण कराया था।
इस मंदिर में राम, जानकी, लक्ष्मण और हनुमान जी की अष्टधातु निर्मित मूर्तियां स्थापित की गयी थी। उनकी मृत्यु के बाद मंदिर की देखरेख उनके सगे भाई हरिद्वार के वंशज लोग करते रहे है। वर्तमान में भी उन्हीं के परिवार के रामविजय सिंह व संतविजय सिंह इस मंदिर की देखरेख और पूजा पाठ करते हैं।

बुधवार की रात पूजा अर्चन के बाद लोग मंदिर बंद कर चले गये। रात में किसी समय चोर मंदिर का ताला तोड़कर राम, लक्ष्मण, जानकी और हनुमान की मूर्तियां उठा ले गए। गुरूवार की भोर में करीब चार बजे राम विजय सिंह जब मंदिर में घंटा बजाने के लिए पहुंचे तो दरवाजा खुला देखकर आवाक कर गये। भीतर जाने पर पता चला कि सभी मूर्तियां गायब हैं।


उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद लौट गयी। इस ममाले में संतविजय सिंह पुत्र श्रीनाथ सिंह द्वारा अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गयी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।

input- रणविजय सिंह