25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Azamgarh News: आजमगढ़ में भीषण हादसा, दो बाईकों की टक्कर में 4 की मौत, एक लापता

सुरंग गांव के पास मंगलवार की रात दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। इस हादसे में एक बाइक सवार दो किशोर मौके पर ही मौत हो गए, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। एक तीसरा किशोर लापता है।
less than 1 minute read
Google source verification

Azamgarh news, Pic- Patrika

Azamgarh Accident: आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरंग गांव के पास मंगलवार की रात दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। इस हादसे में एक बाइक सवार दो किशोर मौके पर ही मौत हो गए, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। एक तीसरा किशोर लापता है।

जानकारी के अनुसार, सरायमीर के कौरा गहनी गांव निवासी 15 वर्षीय सैफ पुत्र खुर्शीद, 17 वर्षीय गोलू पुत्र इरफान तथा 17 वर्षीय राशिद पुत्र गुड्डू मंगलवार की शाम मार्टिनगंज बाजार गए थे। रात करीब 8 बजे वे घर लौट रहे थे। इसी दौरान दीदारगंज के सुरहन गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।

मौके पर हो गई एक कि मौत

हादसे में सैफ और गोलू की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार 20 वर्षीय अभिषेक और 19 वर्षीय गगन निवासी भूलनडीह थाना बरदह गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मार्टिनगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने सैफ और गोलू को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में अभिषेक व गगन को जौनपुर रेफर कर दिया गया था। बाद में अभिषेक की भी मौत हो गई। तीसरे बाइक सवार किशोर राशिद का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग