28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Azamgarh News: 25 हजार के इनामिया सुजीत सिंह भकोले ने पुलिस को चकमा देकर किया आत्मसमर्पण

25 हजार के इनामी ने पुलिस को चकमा देकर न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्यवीर सिंह की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। हत्या और रंगदारी के मामले फरार चल रहे सुजीत सिंह भकोले ने चुपके से अदालत में अपनी हाजिरी लगा दी।
less than 1 minute read
Google source verification
azamgarh news

azamgarh news

25 हजार के इनामी ने पुलिस को चकमा देकर न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्यवीर सिंह की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। हत्या और रंगदारी के मामले फरार चल रहे सुजीत सिंह भकोले ने चुपके से अदालत में अपनी हाजिरी लगा दी। पुलिस को इस बात की कनोंकान खबर तक नहीं हुई।


आपको बता दें कि 27 मार्च को कोतवाली थाने में एक पीड़िता ने तहरीर दी थी कि सुजीत सिंह, प्रदीप सिंह और अजीत सिंह ने 50 हजार रुपये रंगदारी मांगी और उसकी बेटियों को उठाने की धमकी दी। ये लोग तमंचा लेकर पीड़िता के घर पहुंचे, जबरन दरवाजा खुलवाया और रंगदारी मांगी। बच्चों के शोर पर पड़ोसी आए, तो आरोपी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ और तीन अप्रैल को सुजीत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हुआ।


एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि पुलिस की बढ़ती घेराबंदी को देख बृहस्पतिवार को सुजीत सिंह उर्फ भकोले ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्यवीर सिंह की अदालत में सरेंडर कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग