10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Azamgarh News: पेंट और केमिकल से बन रही थीं जहरीली मिठाइयां, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी…13 गिरफ्तार

आजमगढ़ के धर्मू नाला पर नकली खोवा और मिठाई की फैक्ट्री पकड़ी गई है। गोदाम में फैक्ट्री चल रही थी। वह प्रधान अवधेश कुमार का है। फैक्ट्री में आगरा से आए कारीगर जहरीली मिठाई बना रहे थे। मुख्य आरोपी हरिओम और उसका साथी विकास आगरा के थाना फतेहाबाद का रहने वाले हैं। ये लोग अपने साथ 12 लोगों को आगरा से आजमगढ़ लेकर आए।

2 min read
Google source verification

कोतवाली के अइनिया गांव में प्रधान के घर मिलावटी मिठाइयां तैयार की जा रही थीं। नकली खोवा और मिठाइयां तैयार करने के लिए आगरा से कारीगर लाए गए थे। पुलिस ने इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि प्रधान समेत चार आरोपी फरार हैं।नगर कोतवाली की पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार देर रात शहर से सटे अइनिया गांव में छापा मारा था। SSP हेमराज मीणा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अइनिया में कुछ लोग प्रधान अवधेश कुमार यादव के घर में नकली खोवा और मिठाइयां बना रहे हैं।

मुखबिर की सूचना पर प्रधान के घर पड़ा छापा

टीम ने गुरुवार रात प्रधान के घर पर छापा मारा। इस दौरान प्रधान अवधेश यादव के घर से करीब 15 लाख रुपये कीमत का 50 क्विंटल मिलावटी खोवा बरामद किया गया। मौके से 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 16 कामर्शियल और 2 घरेलू सिलेंडर, 6 लोहे की भट्ठी और केमिकल युक्त पदार्थ बरामद हुआ। मुख्य आरोपी हरिओम पुत्र रामदीन निवासी ग्राम बन्ना थाना फतेहाबाद जनपद आगरा है। उसके साथ एक डिस्ट्रीब्यूटर राजकुमार को भी हिरासत में लिया गया है। प्रधान समेत चार आरोपी फरार हैं। मिलावटी मिठाइयां और खोवा तैयार करने के लिए आगरा से कारीगर लाए गए थे।

आगरा के दर्जन भर कारीगर बना रहे थे जहरीली मिठाई

मिलावटी खोवा और मिठाइयां तैयार करने के मामले में गिरफ्तार 13 लोगों में से 12 आगरा जनपद के रहने वाले हैं। मुख्य आरोपी आगरा का रहने वाला हरिओम पहले जनपद की दुकान पर काम करता था। इसके बाद उसने अइनिया गांव में प्रधान अवधेश यादव का घर किराए पर लेकर नकली खोवा और मिठाइयां बनाने का काम शुरू कर दिया। इस काम के लिए वह आगरा से कारीगर ले आया। एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले में प्रधान अवधेश यादव की भी संलिप्तता है। वह फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

छापेमारी में इनकी हुई गिरफ्तारी

हरिओम पुत्र रामदीन निवासी ग्राम बन्ना थाना फतेहाबाद जनपद आगरा, विकास पुत्र रामदीन निवासी ग्राम बन्ना थाना फतेहाबाद जनपद आगरा, अजय वर्मा पुत्र कंचन सिंह निवासी ग्राम टंकी थाना डौकी जिला आगरा, सीताराम पुत्र रज कुमार निवासी ग्राम टंकी थाना डौकी जिला आगरा, गजेंद्र पुत्र सुबेदार निवासी मुरावन्न थाना फतेहाबाद जनपद आगरा, जितेंद्र पुत्र जगदीश नारायण निवासी सिलावली थाना फतेहाबाद जनपद आगरा, रामसकल पुत्र पप्पू लाल निवासी वरना थाना फतेहाबाद जनपद आगरा, बटेसुरी पुत्र रामनिवास निवासी खांद का पुरा थाना फतेहाबाद जनपद आगरा, विश्राम पुत्र चरन सिंह निवासी वरना थाना फतेहाबाद जनपद आगरा, नंदकिशोर पुत्र नत्थीलाल निवासी ग्राम सिलावली थाना फतेहाबाद जनपद आगरा, भूपेंद्र पुत्र पप्पू निवासी फिरोजाबाद थाना आसाबाद जनपद आगरा, रामू पुत्र रामगोपाल निवासी सिलावली थाना फतेहबाबाद जनपद आगरा और राजकुमार पुत्र लालचंद्र निवासी डंकनीगंज थाना कटरा जनपद मिर्जापुर।

वांटेड है ये आरोपी

अवधेश यादव पुत्र श्रीचंद यादव, प्रवेश मौर्या पुत्र अज्ञात निवासी धर्मू नाला थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़, सतीश पुत्र अज्ञात निवासी सिलावली थाना फतेहाबाद जनपद आगरा व एक अन्य।

इन जहरीली चीजों से बना रहे थे नकली मिठाई

मिलावटखोर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। मिलावटी मिठाइयां तैयार करने के लिए मिल्क पाउडर, सूजी, सस्ता रिफाइंड तेल, कलर के लिए पेंट, सोडियम फार्मेल्डिक हाईड्रेट सल्फाक्सिलेट, साइट्रिक एसिड का इस्तेमाल किया जाता था। मिलावटी मिठाइयां आजमगढ़ शहर, कप्तानगंज, अतरौलिया, बूढ़नपुर, मेंहनगर, तहबरपुर, लालगंज, सठियांव बाजार में खपाई जाती थीं। इसके अलावा मुनाफाखोर इन मिठाइयों को मऊ जिले के दोहरीघाट और मधुबन भी भेजते थे। शाहगढ़ निवासी राजकुमार को मिठाइयां भेजी जाती थीं।