11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Azamgarh News: नकली गहना लाने पर कन्यापक्ष ने किया हंगामा, दूल्हे को बनाया बंधक, बैरंग लौटी बारात

नकली जेवर लाने से नाराज कन्या पक्ष के लोगों ने जम कर हंगामा करते हुए भोर में दूल्हे को बंधक बना लिया। उधर दुल्हन ने भी ससुराल जाने से इंकार कर दिया। बारात बिना दुल्हन के बैरंग लौट आई।

2 min read
Google source verification
azamgarh news

azamgarh news

नकली जेवर लाने से नाराज कन्या पक्ष के लोगों ने जम कर हंगामा करते हुए भोर में दूल्हे को बंधक बना लिया। उधर दुल्हन ने भी ससुराल जाने से इंकार कर दिया। बारात बिना दुल्हन के बैरंग लौट आई।


मामला आजमगढ़ के अहिरौला थानाक्षेत्र के इब्राहिमपुर गहजी गांव का है। यहां पर नकली जेवर ले कर आने से कन्या पक्ष इतना नाराज हो गया कि दूल्हे को ही बंधक बना लिया। बाद में शाम तक चली पंचायत के बाद साढ़े तीन लाख रुपए वर पक्ष से लेने के बाद दूल्हे को वापस जाने दिया।

जानिए पूरी घटना


इब्राहिमपुर गहजी गांव के रहने वाले मुन्ना मद्धेशिया की बेटी माला की शादी मऊ जिले के मोहम्दाबाद गोहना थाना क्षेत्र के चकजाफरी गांव के रहने वाले पिंटू साव के साथ तय हुई थी। पिंटू साव का परिवार हावड़ा पश्चिम बंगाल में रहता है। अंबेडकरनगर जिले के राजेसुल्तानपुर के रहने वाले श्रवण मद्धेशिया ने शादी में मध्यस्थता की थी। रविवार को हावड़ा से बारात अहरौला के इब्राहिमपुर गांव पहुंची। कन्या पक्ष के लोगों ने उत्साह के साथ बारातियों का स्वागत किया। रात में विवाह की रस्में पूरी कराई गईं। सोमवार भोर में विदाई के लिए महिलाएं दुल्हन को जेवर पहना रही थीं। इस दौरान डाल पर चढ़े जेवर के नकली होने की जानकारी हुई। कन्या पक्ष के लोगों ने सराफ को बुलाकर जेवर की जांच कराई। उसने जेवर को नकली बताया। इसके बाद वर और कन्या पक्ष में विवाद होने लगा। जेवर नकली होने पर घरातियों ने बारातियों को रोक लिया। दूल्हा और उसके परिवार के लोगों को बंधक बना लिया। दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। पूरे दिन पंचायत चलती रही। शादी की मध्यस्थता करने वाले श्रवण मद्धेशिया, कन्या पक्ष और वर पक्ष की वार्ता में साढ़े तीन लाख रुपये देने पर समझौता हुआ। कन्या पक्ष के लोगों ने कहा कि रुपये देने के बाद ही दूल्हे को छोड़ा जाएगा। शाम को रुपये देने पर कन्य पक्ष के लोगों ने दूल्हे को छोड़ा। अहरौला थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने घटना की जानकारी से इनकार किया है