15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Azamgarh News: महिला की गोली मारकर हत्या, मची सनसनी

मामूली विवाद में एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गई। गोली लगने से पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र के नाऊपुर गांव में एक मामूली विवाद ने दिल दहला देने वाली घटना का रूप ले लिया। रमावती (55 वर्ष), पत्नी रामबली राजभर, की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

less than 1 minute read
Google source verification
azamgarh news

azamgarh news

आजमगढ़ के एक गांव में मामूली विवाद में एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गई। गोली लगने से पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र के नाऊपुर गांव में एक मामूली विवाद ने दिल दहला देने वाली घटना का रूप ले लिया। रमावती (55 वर्ष), पत्नी रामबली राजभर, की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के मुख्य आरोपी शिव केतु सिंह, पुत्र भगवान सिंह, और भगवान सिंह, पुत्र अवध नारायण सिंह, दोनों नाऊपुर गांव के निवासी हैं।


पुलिस के अनुसार, मृतिका का दामाद संजू चार पहिया वाहन से अपनी ससुराल लौट रहा था। रास्ते में शिव केतु सिंह, जो एक बच्चे का बाल कटवाकर मोटरसाइकिल से आ रहा था, के साथ वाहन की टक्कर हो गई। इस टक्कर को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।

विवाद बढ़ने पर शिव केतु सिंह अपने घर गया, असलहा लिया और रमावती के घर पहुंचकर संजू पांडेय से फिर से उलझ गया। इस दौरान बीच-बचाव करने आई रमावती को शिव केतु सिंह के असलहे से निकली गोली पेट में जा लगी। गंभीर रूप से घायल रमावती को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतिका के देवर के बयान के अनुसार, यह घटना पुरानी रंजिश का परिणाम हो सकती है। पुलिस सभी तथ्यों की गहन जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि आरोपी भगवान सिंह को वर्ष 2004 में एक हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। वर्तमान में वह जमानत पर रिहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।