
BJP leader Akhilesh Mishra Guddu
आजमगढ़. भाजपा नेता अखिलेश मिश्र गुड्डू ने सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जाफरपुर को गोद लिया। सदर विधानसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे बाहुबली दुर्गा प्रसाद यादव का गढ़ माना जाता है। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिलेश मिश्र 2017 यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर सपा नेता दुर्गा प्रसाद के खिलाफ चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा नेता अखिलेश का यह कदम जनता के बीच पैठ बनाने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बता दें कि इस विद्यालय में 250 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। अखिलेश मिश्र ने विद्यालय को गोद लेने के बाद मंगलवार को विद्यालय के सभी 250 छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय व छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों के साथ मंत्रणा की।
अखिलेश मिश्र ने कहा कि इस विद्यालय को एक आदर्श विद्यालय के रूप में स्थापित करने के लिए मेरा जो भी सहयोग होगा उसके लिए मैं तत्पर रहूंगा। छात्र-छात्राओं की समस्याओ को सुलझाने और विद्यालय परिवार के समुचित विकास के लिए मैं हर सम्भव प्रयत्न करूंगा। हम सब मिलकर इसे जनपद के सर्वोच्च विद्यालय के रूप में स्थापित करेंगे ताकि यह विद्यालय जनपद के अन्य विद्यालयों के लिए एक आदर्श प्रस्तुत करते हुए नजीर बने।
इस दौरान आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राध्यापक कांती राय व संचालन जिला स्काउट मास्टर दिनेश सिंह ने किया। इस अवसर पर शशिकला राय, विजय कुमार, पूनम राय, गीता राय, इन्द्रावती सिंह, कुसुम पाठक, संगीता राय, सुनीता राय, रमजा फातिमा, अभिषेक दुबे, संगीता यादव, सूर्यप्रताप सिंह, ऋतु पांडेय आदि उपस्थित थे।
by Ran Vijay Singh
Published on:
11 Oct 2017 04:55 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
