
स्वामी प्रसाद मौर्य और दिनेश लाल यादव निरहुआ
संसदीय क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ शुक्रवार को आजमगढ़ दौरे पर थे। उन्होंने रामचरित मानस पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर तंज कसा। निरहुआ ने खुद को भगवान श्रीराम का वंशज बताया। साथ ही दावा किया कि आजमगढ़ एयरपोर्ट से जल्द ही उड़ान शुरू होगी। सीएम योगी इसका शुभारंभ करेंगे।
हमारे लिए तो रामचरितमानस और भगवान श्रीराम पूजनीय
रामचरित मानस पर पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर सांसद दिनेश लाल यादव ने तंज कसा। कहा कि हम तो भगवान श्रीराम के वंशज हैं। हम सनातन धर्म में पैदा हुए है। हमारे लिए तो रामचरितमानस और भगवान श्रीराम पूजनीय हैं। अगर किसी की कुछ निजी राय है तो वह जाने।
विपक्ष का काम ही है विरोध करना: निरहुआ
निरहुआ ने कहा कि राजनीति में पक्ष और विपक्ष हमेशा रहा है और आगे भी रहेगा। विपक्ष का काम ही है विरोध करना। सरकार पर आरोप लगते रहेंगे लेकिन हमें आगे बढ़ना है। अपने काम को आगे बढ़ाना है। जिससे देश और प्रदेश की प्रगति हो।
यह भी पढ़ेंः
सड़क निर्माण में हुए घोटाले में 100% कार्रवाई तय
जिले में सड़क मरम्मत की फर्जी रिपोर्ट पर भी सांसद गंभीर दिखे। जब उनसे पूछा गया कि 479 सड़कों की जांच में 104 सड़कों की फर्जी रिपोर्ट भेजने का मामला संज्ञान में आया है। इस मामले में क्या कार्रवाई हुई। सांसद ने कहा कि जांच चल रही है। जल्द ही कार्रवाई होगी और 100 % होगी। विकास के किसी कार्य में इस तरह का खेल नहीं होने दिया जाएगा।
जिले के विकास के लिए दिल्ली तक दौड़ते हैं हम
सांसद ने कहा कि हम सभी का प्रयास है कि विकास कार्य तेजी से हों। जो काम रुके हैं वे जल्दी से पूरे हो जाएं। जिले का विकास हो, इसके लिए हम दिल्ली तक दौड़ते हैं। हर जगह से हर काम कराकर लाते हैं। इसके बाद भी यदि लापरवाही पाई जाएगी तो जो दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ेंः
दहेज के लिए पत्नी को जलाकर मारने वाले भाइयों को 10-10 साल की सजा, 20 साल बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला
एयरपोर्ट का लाइसेंस मिला, जल्द शुरू होगी उड़ान
सांसद ने बताया कि रिजिनल कनेक्टिविटी योजना के तहत मंदुरी एयरपोर्ट से उड़ान के लिए लाइसेंस मिल गया है। जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे और शुभारंभर करेंगे। अब उड़ान शुरू होने में देरी नहीं होगी।
Published on:
28 Jan 2023 12:23 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
