हाईकोर्ट के आदेश पर अलग हुई ओसामा की पत्रावली
इसी बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर आरोपी ओसामा की पत्रावली अलग कर दी गई। अभियोजन पक्ष की तरफ से शासकीय अधिवक्ता जगदंबा प्रसाद पांडेय ने थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, कांस्टेबल अरुण सिंह, परमेश्वर मिश्र, नितिन कुमार श्रीवास्तव, रविंदर यादव, चंद्रपाल सिंह, शिखा पांडेय उपनिरीक्षक नवल किशोर सिंह, उप निरीक्षक ओमप्रकाश पांडेय, निरीक्षक राजकुमार सिंह तथा डॉ. विवेक शाह को बतौर साक्षी न्यायालय में परीक्षित कराया।