27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐतिहासिक होगी सीएम की यात्रा: दुर्गा

वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह सहित सपा के कई कद्दावर नेताओं ने शनिवार को सठियांव चीनी मिल परिसर में चल रही मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Abhishek Gupta

Mar 20, 2016

Azamgarh

Azamgarh

आजमगढ। वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह सहित सपा के कई कद्दावर नेताओं ने शनिवार को सठियांव चीनी मिल परिसर में चल रही मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया। व्यवस्था को चाक-चैबंद बनाने का निर्देश दिया। नेताओं ने दावा किया कि आगामी 22 मार्च को मुख्यमंत्री की आजमगढ़ की यात्रा ऐतिहासिक होगी।

बता दें कि सठियांव चीनी मिल परिसर में सीएम के आगमन को देखते हुए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूरा प्रशासन व्यवस्था को चाक-चैबंद बनाने में लगा है। शनिवार की शाम कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र में बनने वाली चीनी मिल पूर्वांचल के किसानो के लिए बहुत बड़ी राहत लेकर आयी है। इससे पूर्वांचल के किसान भरपूर गन्ना उत्पादन कर सकेगें।

यह देश की बड़ी चीनी मिलो में से एक होगी। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि नेताजी का दिल आजमगढ़ में बसता है। जनपद में ऐतिहासिक विकास कार्य चल रहे हैं। जिनकी गिनती कराना बहुत कठिन है। चारो तरफ जिले में बड़े-छोटे प्रोजेक्ट बडे़ पैमाने पर चल रहे हैं। यशवन्त सिंह ने कहा कि पूरे जनपदवासी इस चीनी मिल के बनने पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हरिश्चन्द्र यादव, जिला सचिव एसके सत्येन, बलवन्त यादव, रामप्रवेश यादव, विरेन्द्र यादव, तेजबहादुर यादव, आशू दूबे, गुलाब यादव, बालेदीन यादव उपस्थित थे।