1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Assembly Election 2022 सपा के गढ़ में कांग्रेस ने खोले पत्ते, जिलाध्यक्ष देंगे बाहुबली दुर्गा प्रसाद को टक्कर

UP Assembly Election 2022 यूपी विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ ही कांग्रेस ने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिये हैं। पार्टी ने जिले की दस में से चार विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया है। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह सदर सीट पर बाहुबली दुर्गा प्रसाद यादव को टक्कर देते दिखेंगे तो दो सीटों पर महिलाओं को मैदान में उतारा गया है।

2 min read
Google source verification
प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़.UP Assembly Election 2022 यूपी विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ ही जहां सभी दल प्रत्याशियों पर मंथन में जुटे हैं वहीं कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। आजमगढ़ जिले की 10 विधानसभा सीटों में से 4 सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। वादे के मुताबिक पार्टी ने जहां दो सीटे महिलाओं को दी है तो सदर सीट पर जिलाध्यक्ष को मैदान में उतारा है। कांग्रेस का दावा है कि बाकि की छह सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान जल्द किया जाएगा।

बता दें कि पूर्वांचल में प्रयागराज के बाद सर्वाधिक 10 सीट आजमगढ़ जिले में है। यह जिला हमेशा से सपा बसपा का गढ़ रहा है। पिछले तीन दशक में यहां कांग्रेस ने एक भी सीट नहीं जीती है। वहीं बीजेपी को वर्ष 1996 के बाद वर्ष 2017 में फूलपुर पवई सीट पर जीत मिली है। यह चुनाव सभी दलों के लिए करो का मरो वाला है। यानि की जो भी हारता है उसके लिए 2024 की राह कठिन होनी तय है। इसलिए सभी दल प्रत्याशियों के नाम पर मंथन करने में जुटे हैं।

वहीं दूसरी तरफ अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस ने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिये है। कांग्रेस ने अब तक 125 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। जिसमें चार सीट आजमगढ़ की है। पार्टी ने जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह को आजमगढ़ सदर सीट से मैदान में उतारा है। प्रवीण के सामने बाहुबली दुर्गा प्रसाद यादव की चुनौती होगी जो आठ बार से यहां विधायक हैं।

वहीं पार्टी ने सगड़ी विधानसभा सीट से राना खातून को उम्मीदवार बनाया है। जबकि मेंहनगर सुरक्षित सीट पर पार्टी ने निर्मला भारती को प्रत्याशी बनाया गया है। सपा का गढ़ बन चुकी निजामाबाद सीट पर पार्टी ने यादव पर दाव लगाया है। यहां अनिल कुमार यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। बाकी की बची छह सीटों पर भी कांग्रेस जल्द ही उम्मीदवार घोषित कर सकती है। रहा सवाल सपा, बसपा और भाजपा का तो उन्होंने अपने पत्ते अभी नहीं खोले हैं लेकिन सपा के सीटिंग विधायकों का टिकट पक्का माना जा रहा है।