12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी सांसद के गांव की चौपाल में नहीं गए अधिकारी, डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

बीजेपी सांसद नीलम सोनकर के गोद लिये गांव लोहरा में लगी थी चौपाल।

3 min read
Google source verification
Azamgarh Chaupal

आजमगढ़ चौपाल

आजमगढ़. भाजपा सांसद नीलम सोनकर द्वारा गोद लिये गये गांव लोहरा चौपाल लगाकर शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों की समस्या सुनी और विकास कार्यो की समीक्षा की। चौपाल में अनुपस्थित श्रम विभाग के अधिकारी से स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिए। इस दौरान सांसद आदर्श गांव लोहरा में ही स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया था जिसमें लोगों का उपचार किया गया।

अधिकारियों ने जनधन योजना, अटल पेंशन योजना, अन्त्योदय योजना, पात्र गृहस्थी, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, टीकाकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्वा/विधवा/दिव्यांग पेंशन, पशुओं का टीकाकरण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, बीज वितरण, रोटावेटर, सोलर पम्प, राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन, निःशुल्क ड्रेस वितरण तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अर्न्तगत शौचालय के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी ग्राम आर्दश ग्राम तभी होगा जब, नागरिक के अन्दर आर्दश जीवन जीने की मानसिकता आयेगी। गांव के विकास में आगे आकर अपनी सक्रिय भूमिक निभाये तथा आपस में समन्वय बनाकर गांव का विकास करे तभी कोई ग्राम आर्दश ग्राम हो सकता है। उन्होने कहा कि ग्राम प्रधान द्वारा जो गांव के लिए विकास का कार्य किया जा रहा है, उसमें सहयोग दे।

उन्होने ग्राम प्रधान/सचिव को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम के अन्दर नालियां, सीसी रोड, खड़न्जा मुख्य मार्ग से जुड़ी है कि नही आदि को देखे की कहां आवश्यकता है। इसकी एक सप्ताह के अन्दर सर्वे रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। उन्होने ग्राम विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि आयुष्मान भारत के अन्तर्गत 207 नये लाभार्थी का चयन किया गया है उसकी सूची तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत जो सर्वे हो गया है उसमें से चयनित 210 लोगो की सूची को चस्पा करा दे। जिससे सभी लोगो को इसकी जानकारी हो सके।

उन्होने कहा कि जिस व्यक्ति का आयुष्मान भारत के अन्तर्गत पंजीकरण है उसके ईलाज में 5 लाख तक सरकार खर्च करेगी। उन्होने ग्राम के राज मिस्त्रीयों से कहा कि श्रम विभाग में अपना पंजीकरण करना सुनिश्चित करे। पंजीकरण के बाद एक माह के अन्दर उनके खाते में 3000 आ जायेगा। पंजीकरण कराने से राज मिस्त्री श्रम विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओ का लाभ प्राप्त कर सकते है।

जिलाधिकारी द्वारा बताया कि मानक के अनुसार दो गड्ढ़े वाला शौचालय बनवाये तथा खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों के बारे में भी बताया तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किए। उन्होने कहा कि शौचालय बनवाने हेतु अपने आस-पास के लोगों को भी बनवाने के लिए प्रोत्साहित करे। पीडी द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 25 वर्ग मीटर एरिया में एक कमरा, बरामदा तथा किचेन बनाने हेतु कुल तीन किस्तों में 1 लाख 20 हजार जिसमें प्रथम किस्त 40 हजार, द्वितीय किस्त 70 हजार, तृतीय किस्त 10 हजार रूपये दी जाती है। जिस लाभार्थी का नाम बेसलाइन सर्वे की सूची मे है तो उसे स्वच्छ भारत ग्रामीण मिशन के अन्तर्गत शौचालय, पात्र पाये जाने पर निःशुल्क गैसे कनेक्शन तथा निःशुल्क बिजली का कनेक्शन दिया जायेगा। उन्होने बताया कि 47 में से पात्र 30 लाभार्थीयों को आवास दिया गया है।

इसी के साथ-साथ चतृर्थ राज्य वित्त एवं चौदहवे राज्य वित्त से लोहरा से नहर पुलिया के पास पोखरा जीर्णोद्धार कार्य रू0 24,794, लोहरा में योगेन्द्र के घर से नहर पुलिया तक नाला खुदाई कार्य रू0 19,836, लोहरा से हनुमत बाबा के बगल में पोखरा जीर्णाद्धार कार्य रू0 98,832, लोहरा से राजाराम के चक से पिकिया नदी तक नाला खुदाई कार्य रू0 1,22,125 तथा लोहरा से राजाराज के चक तक पिकिया नदी तक नाला खुदाई कार्य रू0 77,700 का कार्य कराया गया है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कमलेश कुमार सिंह, पीडी दुर्गादत्त शुक्ल, डीसी मनरेगा वीवी सिंह, डीसी एनआरएलएम, डीडीओ रवि शंकर राय, सीवीओ डा0 वीके सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला आपूर्ति अधिकारी, अधि0 अभियन्ता जल निगम, यूबीआई के सम्बन्धित अधिकारी, डीपीआरओ, उप जिलाधिकारी अतरौलिया इंद्रभान तिवारी, तहसीलदार अतरौलिया, खण्ड विकास अधिकारी अतरौलिया राकेश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

By Ran Vijay Singh