22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी से पहले दुष्कर्म का वीडियो आरोपियों ने पीड़िता के पति को भेजा

पति ने दिया तलाक, पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Sunil Yadav

•

Updated: 3 May 2018, 1:32 AM IST

शादी से पहले दुष्कर्म का वीडियो आरोपियों ने पीड़िता के पित को भेजा

शादी से पहले दुष्कर्म का वीडियो आरोपियों ने पीड़िता के पित को भेजा

आजमगढ़. गंभीरपुर थाना क्षेत्र की एक नवविवाहिता के साथ शादी से पूर्व आरोपियों ने दुराचार कर उसका वीडियो बना लिया। पीड़िता की शादी के बाद आरोपियों ने बनाए गए वीडियो को उसके पति के मोबाइल पर भेजने के साथ ही वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पति ने विवाहिता को छोड़ दिया। पति के छोड़े जाने के बाद पीड़िता ने एसपी से बुधवार को मिलकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

पीड़िता का आरोप है कि उसके मायके के ही निवासी अरोवद, सुनील व अखिलेश ने शादी से पूर्व उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। और वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए आरोपीयों ने उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहे। इस संबंध में उसने गंभीरपुर थाने में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।


इसी बीच 26 अप्रैल को उसकी शादी मेंहनगर क्षेत्र में हो गई। शादी के बाद तीनों आरोपितों ने मिलकर बनाए गए वीडियो को उसके पति के मोबाइल पर भेजने के साथ ही वायरल कर दिया। जिसके बाद पति ने पीड़िता से संबंध तोड़ लिया और ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। पीड़ित नवविवाहिता बुधवार को अपनी मां के साथ एसपी से मिली। उसने एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गुहार लगाई है।

अमानत में खयानत, रकम मांगने पर दी धमकी
आजमगढ़. शहर कोतवाली पुलिस ने शराब के व्यवसाय से जुड़े एक कारोबारी के साथ हुई अमानत में खयानत एवं रकम मांगने पर विपक्षी द्वारा धमकी देने के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।


शहर के मड़या जयराम मोहल्ला निवासी शराब व्यवसायी कृष्णमुरारी जायसवाल का आरोप है कि जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कुदारन तिवारी ग्राम निवासी गुलाब पुत्र गंगाधर यादव ने पीड़ित से कर्ज के रूप में आठ लाख पांच हजार रुपए लिए। समयावधि समाप्त होने पर व्यवसायी ने जब अपने दी गई रकम की मांग किया तो विपक्षी गुलाब ने उन्हें बतौर ब्याज अदायगी की रकम जोड़कर नौ लाख रुपए का फर्जी हस्ताक्षरयुक्त बैंक चेक थमा दिया। पीड़ित व्यवसायी ने जब रकम के भुगतान के लिए विपक्षी द्वारा दिए गए बैंक चेक को बैंक में जमा किया तो उसे अपने साथ की गई धोखाधड़ी की जानकारी हुई। पीड़ित व्यवसायी ने आरोप लगाया है कि इस बाबत पूछताछ करने पर विपक्षी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

By- रणविजय सिंह

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग