11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दोस्त हाशिम ही निकला हीरा का कातिल, हत्या के बाद खुद के पैर में मार ली थी गोली

दुश्मनों को जेल भेजने के लिए एक युवक ने अपने दोस्त की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद के भी पैर में गोली मार लिया।

2 min read
Google source verification
पुलिस हिरासत में आरोपी

पुलिस हिरासत में आरोपी

जौनपुर जिले के शाहगंज क्षेत्र में हुई हीरालाल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। दोस्त ने ही हीरालाल की हत्या की थी। उसने यह साजिश अपने दुश्मनों को फंसाने के लिए रची। पहले हीरालाल को गोली मारा फिर खुद के पैर में भी गोली मार ली। इसके बाद अपने दुश्मनों को हत्या में नामजद कर दिया।

दो दिसंबर को हुई थी हत्या
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बकुची मियांपुर गांव की पुलिया के पास 2 दिसंबर 2022 को फायरिंग में अधेड़ हरिलाल की मौत हो गई थी । घटना के समय हरिलाल अपने दोस्त मोहम्मद हाशिम पुत्र मोहम्मद वाहिद निवासी रसूलपुर सबरहद के साथ कचहरी से लौट रहा था। हीरालाल के सिर और हाशिम के पैर में गोली लगी थी।


हाशिम ने पूर्व प्रधान को किया था नामजद

हत्या के बाद हाशिम ने थाने में तहरीर दी थी। उसने सबरहद गांव के पूर्व प्रधान मोहम्मद राशिद अनवर, उनके बेटों और साथियों पर हमला कराने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।


जांच के दौरान पुलिस को हुआ शक
पुलिस ने जांच शुरू की तो कुछ संदिग्ध तथ्य सामने आये। पुलिस हाशिम को दो बार घटनास्थल पर ले गई। क्राइम सीन को दोहराया गया। सर्विलांस के जरिए भी पड़ताल की गई। इसमें चौंकाने वाली बातें सामने आई।


सीओ ने खुद संभाली कमान
सीओ शाहगंज चोब सिंह की देखरेख में चली विवेचना में कई चीजें ऐसी मिली जो आरोपियों को निर्दोष साबित कर रही थी। पुलिस को लगने लगा कि हाशिम ने हमले की मनगढ़ंत कहानी बता रहा है। इसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया तो सच खुद-बखुद सामने आ गया।


हाशिम ने दुश्मनों को फंसाने के लिए रची हत्या की साजिश
सीओ के मुताबिक हाशिम की पूर्व प्रधान राशिद और उनके साथियों से पुरानी रंजिश चल रही थी। दुश्मनी के चलते हाशिम उनकों जेल भेजना चाहता था। इसलिए उसने अपने ही दोस्त की हत्या की साजिश रच डाली। बयान में नाम भी उन्हीं का लिया।


क्या है हकीकत
तय प्लान के मुताबिक हाशिम ने अपने दोस्त हीरालाल के सिर में गोली मार दी। हीरालाल की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद उसने खुद को सही साबित करने के लिए अपने पैर में गोली मार ली। फिर उसने पुलिस को एक मनगढ़ंत कहानी सुनाई। पुलिस ने भी प्रथम दृष्टया उसकी कहानी पर यकीन कर लिया।

यह भी पढ़ेंः

मुंबई से कमाकर लौटा था पति, पत्नी ने दरवाजा खोलने में की देरी तो कुदाल से पीट-पीटकर मारा डाला


राज खुलने के बाद जेल गया हाशिम
जांच में सच सामने आने के बाद पुलिस ने नामजद आरोपियों को बरी कर दिया है। पुलिस ने हाशिम को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।