17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब Aadhaar Card में पता बदलवाना हुआ बहुत ही आसान, जानिए कैसे बदलें घर बैठे आधार कार्ड का पता

आप अपने आधार कार्ड का पता ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से बदल सकते हैं।

2 min read
Google source verification
प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

Aadhaar Card आधार कार्ड जरूरी दस्तावेज है। इसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण UIDAI जारी करता है। इसमें किसी तरह का बदलाव भी UIDAI द्वारा ही किया जाता है। आपको अपने आधार कार्ड में अपना नाम, फोटो, पता या मोबाइल नंबर आदि अपडेट करनी या करानी हो तो उसके लिए UIDAIसे ही संपर्क करना होता है। अब यूआईडीएआइ ने पता बदलने की प्रक्रिया को काफी आसान कर दिया है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे बिना किसी झंझट के अपने आधार का पता बदल सकते हैं।

क्या होता है आधार कार्ड
वर्तमान में Aadhaar Card आधार कार्ड किसी भी व्यक्ति के लिए सबसे जरूरी पहचान पत्र है। इसमें 12 अंकों की पहचान संख्या होती है। इसे आधार संख्या कहते हैं। यह संख्या हर व्यक्ति के लिए अलग होता है। आधार कार्ड में कार्डधारक का नाम, फोटो, पता आदि जैसी जानकारियां भी उपलब्ध होती हैं। आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना अनिवार्य है। मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो मुश्किल बढ़ सकती है।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से बदल सकते हैं पता
आप अपने आधार कार्ड का पता ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों बद सकते हैं। ऑफलाइन अपडेट कराने के लिए आपको आधार कार्ड सेवा केंद्र पर जाना होगा। ऑनलाइन अपडेट आप घर पर बैठकर ही कर सकते हैं। इसकी प्रक्रिया इतनी आसान है कि मोबाइल अथवा कम्प्युटर पर आसानी से की जा सकती है।

यह भी पढ़ेंः

स्कूल से लौट रही थी स्टूडेंट, रास्ते में क्लासमेट ने कर लिया किडनैप, फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप


कैसे बदलें आधार कार्ड का पता

सबसे पहले https://uidai.gov.in/ पर जाएं।

फिर My Aadhaar और फिर Update Your Aadhaar पर जाएं।

यहां Update Demographics Data Online को चुनें।

यहां आधार अपडेट के विकल्प पर क्लिक कर लागिंगकरें।

अब आप पता बदलने का ऑप्शन चुनें।

पता बदलने से संबंधित जरूरी जानकारी भरें और बदलाव के लिए प्रूफ दें।

प्रूफ में रेंट एग्रीमेंट, मोबाइल बिल, बिजली बिल दिया जा सकता है।

इसके बाद पेमेंट के आप्सन पर क्लिक करें।

अपडेट के लिए आपको 50 रुपये पेमेंट करना होगा।

पेमेंट पूरा होने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर अपडेट का नोटिफिकेशन मिल जाएगा।

इसके बाद बाहर आ जाएं। आपका पता अपडेट हो जाएगा।