
घायल हत्यारोपी को अस्पताल ले जाती पुलिस
आजमगढ़ जिले के मेंहनाजपुर हत्याकांड के एक आरोपी जितेंद्र यादव को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। असलहा बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर तमंचे से जानलेवा हमला किया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो जितेंद्र के दाएं पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रधान और विपक्षियों में हुआ विवाद
दक्षिणपुरा गांव में मंगलवार को आवास आवंटन के लिए बैठक बुलाई गई थी। उसी दौरान पूर्व प्रधान शिवशंकर सिंह उर्फ भूरे सिंह और वर्तमान प्रधान के प्रतिनिधि भीम सिंह के बीच विवाद हो गया था।
भूरे सिंह पक्ष के लोगों ने चलाई थी गोली
विवाद के दौरान शिवशंकर सिंह उर्फ भूरे सिंह और उनके पक्ष के लोगों ने लाइसेंसी असलहों से फायरिंग की थी। फायरिंग में दीपक सिंह उर्फ भीम सिंह 33 साल, मुन्ना सिंह 37 साल और हिमांशु सिंह उर्फ बिट्टू 27 गोली लगने से घायल हो गए थे। उपचार के लिए वाराणसी ले जाते समय हिंमांशु की मौत हो गई थी। दो अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।
गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का हुआ था गठन
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने हत्या और फायरिंग में शामिल लोंगों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों को गठन किया था। सर्विलांस की मदद से टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बुधवार की सुबह एक आरोपी की लोकेशन मिली तो पुलिस सक्रिय हो गई।
यह भी पढ़ेंः
कचहरी के पास से जितेंद्र यादव को किया गिरफ्तार
पुलिस ने बुधवार की सुबह कचहरी के पास से जितेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। माना जा रहा है कि जितेंद्र यादव कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की तैयारी में था। पुलिस ने उससे गहन पूछताछ की। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी है।
आला कत्ल बरामदगी के दौरन पुलिस पर हमला
पुलिस की पूछताछ मेंं जितेंद्र ने बताया कि उसने घटना में प्रयुक्त असलहा झाड़ी में छिपाया है। इसके बाद पुलिस उसे लेकर उक्त स्थान पर पहुंच गई। आरोपी झांसी से असलहा निकालने के लिए झुका और पुलिस पर फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस की गोली जितेंद्र के पैर में लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ेंः
एएसपी बोल-अन्य आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार
एएसपी नगर शैलेंद्र लाल ने बताया कि आरोपी ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Published on:
25 Jan 2023 02:38 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
