अहरौला थाना क्षेत्र के गौरी ग्राम निवासी वीरेंद्र सिंह (27) पुत्र मातबर सिंह राजस्थान प्रांत के जयपुर शहर में प्राइवेट नौकरी करता था। बीते 21 जून को वीरेंद्र की शादी संपन्न हुई थी। नवविवाहिता नेहा बाबुल का घर छोड़ पिया के घर की दहलीज में कदम रखने के बाद हंसी-खुशी नवविवाहित जीवन गुजार रही थी कि अचानक उसकी खुशियों में ग्रहण लग गया।